Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 09:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किराये के मकान में बेवा का ‘गंदा धंधा’, DSP ने पांच को दबोचा
Headlines

किराये के मकान में बेवा का ‘गंदा धंधा’, DSP ने पांच को दबोचा

July 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
किराये
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची की सुखदेवनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों को फिर से तीखी चोट दी है। एक बेवा महिला और एक नाबालिग सहित पांच लोगों को ब्राउन शुगर तस्करी के इल्जाम में पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों के नाम सुमित तिर्की, पारस कुमार, मो. इस्माइल और मोहिनी शर्मा बताये गये। वहीं, नाबालिग को डिटेन किया गया है। करीब 50 साल की मोहिनी शर्मा के पति का निधन हो चुका है। वह अपने बेटा-बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। उसका मकान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर रोड नंबर 01 में नदी पार है। इन लोगों के पास से 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार 640 रुपये कैश, चार मोबाईल और एक बाइक बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने किया।

DSP प्रकाश सोय ने मीडिया को बताया DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर रोड नंबर 01 में नदी पार एक महिला अपने घर से नशे का गंदा धंधा करती है। इलाके में युवाओं के रगों में धीमा जहर घोलने का काम करती है। इस काम में कुछ लोग उसका साथ देते हैं। मिली इंफॉर्मेशन में आगे का टास्क कोतवाली DSP प्रकाश सोय को सौंपा गया।

Advertisement Advertisement

नशे का जानी दुश्मन माने जाने वाले DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। टीम में महिला पुलिसकर्मी को भी शामिल किया गया। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और मोहिनी शर्मा सहेत पांच लोगों को धर दबोचा। इनके पास से ब्राउन शुगर, कैश, मोबाइल और बाइक जब्त किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आयी मोहिनी ने खुलासा किया कि वे लोग भी ब्राउन शुगर सासाराम से लाकर रांची के अलग-अलग ठिकानों में ग्राहकों को बेजते हैं। मोहिनी शर्मा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है।

इन लोगों को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार, एसआई उमेश चन्द्र महतो, सहाबीर उरांव, बजरंग टोप्पो, महिला एएसआई विभा कुमारी, हवलदार संदीप टोप्पो और सिपाही ब्रजेश बड़ाईक की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : कांड करने से पहले धरा गये तीन गुंडे, कट्टा और गोलियां जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांड करने से पहले धरा गये तीन गुंडे, कट्टा और गोलियां जब्त
Next Article महिलाओं के लिए झारखंड में 3181 पदों पर वैकेंसी, इतना मिलेगा वेतन

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.