Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिलाओं के लिए झारखंड में 3181 पदों पर वैकेंसी, इतना मिलेगा वेतन
Headlines

महिलाओं के लिए झारखंड में 3181 पदों पर वैकेंसी, इतना मिलेगा वेतन

July 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वैकेंसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
News Samvad : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3181 पदों पर वैकेंसी निकाली है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेनिंग प्राप्त महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 3181 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार झारखंड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3181 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 3020 पद रेग्युलर वैकेंसी के हैं और 161 पद बैकलॉग वैकेंसी के रूप में शामिल किए गए हैं। ये सभी पद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए हैं।
योग्यता और जरूरी शर्तें
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 18 महीने की ट्रेनिंग पूरी होनी चाहिए। उम्मीदवार का झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार ध्यान दें, शैक्षणिक योग्यता और दूसरी जरूरी योग्यताओं की गिनती उस तारीख से की जाएगी, जो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख होगी। अगर कोई उम्मीदवार उस तारीख तक जरूरी योग्यता पूरी नहीं करता है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Age Limit : आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
Registration Fees : आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए जमा करने होंगे। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस सिर्फ 50 रुपए रखी गई है।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार तय किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
 
इसे भी पढ़ें : कांड करने से पहले धरा गये तीन गुंडे, कट्टा और गोलियां जब्त 
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिराये के मकान में बेवा का ‘गंदा धंधा’, DSP ने पांच को दबोचा
Next Article नक्सलियों के पांच बंकर तहस-नहस, दो शक्तिशाली IED डिफ्यूज

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.