अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची पुलिस ने नशे का गंदा धंधा करने वाले एक और नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस दफा राजधानी की लोअर बाजार थाना की पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा है। इस तस्कर का नाम मो. जुबैर अंसारी उर्फ जावेद बताया गया। पुलिस ने उसके पास से 3.758 किलो लिक्विड अफीम जब्त की है। पूरे मामले में चौंकाने वाली बात निकलकर यह सामने आई कि मो जुबैर अंसारी उर्फ जावेद लातेहार का रहने वाला है और सिर्फ धीमा जहर यानी अफीम बेचने के वास्ते रांची आया था। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया।
सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे रांची के पुलिस कप्तान राकेश रंजन को इंफॉर्मेशन मिली कि एक जवान लड़का धीमा जहर लेकर रांची पहुंचा है। फिलहाल वह लालपुर से कांटा टोली की ओर उसे खपाने जा रहा है। मिली इंफॉर्मेशन को एसएसपी राकेश रंजन ने गंभीरता से लिया। तुरंत सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में सीनियर सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन और लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गयी। थानेदार रणविजय शर्मा खुद टीम को लीड कर रहे थे। गठित टीम एक्शन मोड में आ गयी। इसी दरम्यान एक लड़का काले रंग के बैग के साथ उधर आता दिखाई दिया। इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा को उसकी चाल-ढाल थोड़ी संदिग्ध लगी। वो भांप गये कि हो न हो, यही लड़का “खिलाड़ी” है। पुलिस ने उस लड़के को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही वह बैग लेकर भागने लग। पुलिस ने उसे घेर कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से एक काले रंग का प्लास्टिक के अंदर दो पारदर्शी प्लास्टिक निकला। उन दोनों प्लास्टिक में काला रंग का चिपचिपा अफीम (लिक्विड अफीम) निकला। कुल 3.758 किलो अफीम जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 2300 रुपये कैश, स्मार्टफोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया है।
इंस्पेक्टर ने जब अपने स्टाइल में लड़के से पूछताछ शुरू की तो वह तोते की तरह राज उगलने लगा। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि वह लातेहार के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बालू बस्ती का रहने वाला है। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी, इस चलते उसने नशा का कारोबार करने का रास्ता चुना। वह अफीम बेचने के लिए रांची आया था। अफीम बेचकर पैसा कमाना उसका मकसद था।
एसपी ने बताया कि जुबैर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(बी)/29 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस तरह की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुनें क्या बोले सिटी एसपी पारस राणा…
लातेहार का जुबैर अंसारी रांची आते ही अरेस्ट, क्यों… बता गये सिटी SP पारस राणा… देखें pic.twitter.com/jV8sOHrUZU
— News Samvad (@newssamvaad) January 3, 2026
इसे भी पढ़ें : कर्ज के पैसों ने ली जान, 48 घंटे में खुला राज, SP क्या बता गये… देखें



