Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » असदुदीन ओवैसी को हैं 5 बेटियां और एक बेटा, जानें कितनी है संपत्ति
देश

असदुदीन ओवैसी को हैं 5 बेटियां और एक बेटा, जानें कितनी है संपत्ति

November 26, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव के बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ओवैसी ने बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या पर पलटवार किया है। दरअसल, सूर्या ने कहा था कि हैदराबाद में 30,000 रोहिंग्या मुसलमान वोटर बन गए हैं। सूर्या के इसी बयान का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर 30 हज़ार रोहिंग्या मुसलमान वोटर बन गए तो अमित शाह सो रहे थे क्या?

आपको बता दें कि इससे पहले ओवैसी की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वह तमाम मुद्दों को लेकर अक्सर बीजेपी पर हमलावर रहते हैं। 15 मई 1969 को जन्मे ओवैसी ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद लंदन से लॉ की पढ़ाई की है। वह अपने करीबियों के बीच असद भाई के नाम से भी चर्चित हैं।

Advertisement Advertisement

असदुद्दीन ओवैसी की पत्नी फरहीन ओवैसी हाउसवाइफ हैं। वह घर पर ही रहकर परिवार को संभालने का काम करती हैं। दोनों के 6 बच्चे, पांच बेटियां और एक बेटा है। ओवैसी तीन भाई हैं। उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी राजनीति में सक्रिय हैं। जबकि सबसे छोटे भाई बुरहानुद्दीन ओवैसी “इत्तेमाद” के संपादक हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक ओवैसी के पास 13 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी है। इसमें 12 करोड़ की अचल संपत्ति और एक करोड़ 67 लाख रुपए मूल्य की चल संपत्ति है। उस वक्त उन्होंने बताया था कि उनके ऊपर 9 करोड़ 30 लाख रुपए की देनदारी भी है।

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी की दो पत्नी होने का दावा किया था, जिसे ओवैसी ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेताओं का मजाक उड़ाते हुए उनकी दूसरी पत्नी का नाम बताने पर इनाम देने की घोषणा भी की थी। ओवैसी दो बच्चों की नीति के खिलाफ भी खड़े रहे हैं और इस मुद्दे पर उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी निशाने पर लिया था।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिर्फ 10 हजार निवेश कर पा सकते हैं 16 लाख रूपये, पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त रिटर्न स्कीम
Next Article लालू के खिलाफ हाईकार्ट में दायर हुआ पीआईएल

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.