Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ा हादसा: फूड प्वाइजनिंग से गई मासूम की मौत, 29 बीमार, सील हुआ सेवन स्टार होटल
Headlines

बड़ा हादसा: फूड प्वाइजनिंग से गई मासूम की मौत, 29 बीमार, सील हुआ सेवन स्टार होटल

September 11, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

तमिलनाडु। तमिलनाडु के तिरुवनमलाई जिले से एक दुखद खबर आई है. तिरुनवनमलाई जिले के अरनी के समीप एक सेवन स्टार होटल में खाना खाने के बाद करीब ढाई दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. फूड प्वाइजनिंग के कारण 10 साल की एक मासूम की मौत हो गई जबकि 29 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के तिरुवनमलाई जिले के अरनी में बस स्टैंड के करीब एक सेवन स्टार होटल में कुछ लोगों ने खाना खाया. आनंद और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी भोजन करने के लिए सेवन स्टार होटल में पहुंचे थे और कथित तौर पर बिरयानी, चिकन खाया था. बताया जाता है कि चिकन और बिरयानी खाने के तुरंत बाद ही आनंद, उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी, बेटे सरन और बेटी लोशिनी में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखने लगे.

आनंद के परिवार के चार सदस्यों के अलावा इसी होटल में भोजन करने वाले 26 अन्य लोगों में भी फूड प्वाइजनिंग के लक्षण नजर आने लगे. सभी को आसपास के निजी और सरकारी अस्पताल ले जाया गया. आनंद और उनके परिजनों को अरनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 10 साल की लोशिनी को मृत घोषित कर दिया. लोशिनी की ओर से उपचार के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी.

आनंद, उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी और बेटे सरन को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. होटल से खाने के बाद बीमार 26 अन्य लोगों को उपचार के लिए अरनी के अलग-अलग सरकारी और निजी चिकित्सालयों में ले जाया गया जहां 29 लोगों का उपचार चल रहा है.

इस घटना की सूचना पाकर अरनी आरडीओ और डीएसपी अस्पताल पहुंचे और उपचार करा रहे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों के बयान दर्ज किए. पुलिस प्रशासन ने होटल सील करने के साथ ही होटल के मालिक अमजद भाषा और शेफ मुन्नियांडी को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण का व्यापक अभियान चलाएगी : दीपक प्रकाश
Next Article बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई PCS अधिकारियों के तबादले

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.