Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण का व्यापक अभियान चलाएगी : दीपक प्रकाश
झारखंड

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण का व्यापक अभियान चलाएगी : दीपक प्रकाश

September 11, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण का व्यापक अभियान चलाएगी। इस संबंध में प्रदेश द्वारा गठित विशेष टोली की बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अभियान के प्रदेश प्रभारी बालमुकुंद सहाय आदि उपस्थित थे।

मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा, समाज सेवा के लिये समर्पित है। मोदी पहली बार सात अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी । एक सफल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आगामी सात अक्टूबर को 20 वर्षों का लगातार सफल कार्यकाल प्रधानमंत्री पूरा करेंगे। यह सुखद संयोग है कि 17 सितंबर से सात अक्टूबर के बीच दो और महापुरूषों-पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भी पड़ती है। प्रधानमंत्री के संकल्पों में दीनदयाल के अंत्योदय एवम महात्मा गांधी की स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प समाहित है। मोदी सरकार अपने पहले दिन से गांव, गरीब, किसान को समर्पित रही है। पहली बार अंत्योदय के सपनो को धरातल पर उतारा जा रहा। समाज का शोषित, वंचित एवम पिछड़ा वर्ग आज अपने हक एवम अधिकार को संवैधानिक रूप दे प्राप्त कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी भारत का सपना साकार होगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मोदी के 20 वर्षों के सफल कार्यकाल पर चलाये जानेवाले कार्यक्रमो पर विस्तार से प्रकाश डाला एवम विभिन्न कार्यक्रमो के प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान के तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाएगी। जिसमे प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखना, नमो एप्प का विस्तार, प्रचार, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में नदी तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य गतिविधियों में रक्तदान, टीकाकरण आदि शामिल हैं। इस अभियान में प्रचार गतिविधियों के तहत प्रदर्शनी, सेमिनार, गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। इन गतिविधियों के साथ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती एवम आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम को भी बूथों, पार्टी के 513 मंडलों एवम सभी 27 सांगठनिक ज़िलों में मनाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article9/11 हमला : मारें गए थे 3000 लोग
Next Article बड़ा हादसा: फूड प्वाइजनिंग से गई मासूम की मौत, 29 बीमार, सील हुआ सेवन स्टार होटल

Related Posts

Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.