अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Mokama : मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद की मौत गोली लगने से नहीं हुई। डॉक्टरों ने बताया कि गोली उनके पैर में लगी थी, लेकिन उससे जान नहीं जा सकती थी।
मेडिकल टीम की रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा
तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मृतक के पैर में एंकल जॉइंट के पास गोली लगी थी, लेकिन मौत का कारण कोई अन्य चोट या आंतरिक क्षति हो सकती है। शरीर पर कई जगह खरोंच और छिलने के निशान भी मिले हैं।
तीन एफआईआर और दो गिरफ्तारी
पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सहाग ने बताया कि अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं—एक मृतक के परिवार की ओर से, दूसरी अनंत सिंह पक्ष से और तीसरी पुलिस ने खुद की है। घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी पर छापेमारी जारी है।
राजनीतिक रंग और नया मोड़
यह मामला उस समय उभरा जब जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह और जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। लेकिन अब रिपोर्ट के बाद यह सवाल उठ रहा है कि मौत गोली से नहीं, तो कैसे हुई?
जांच नए एंगल से शुरू
पोस्टमार्टम टीम के बयान के बाद पुलिस अब सभी एंगल से जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर हत्या की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें : सीनियर सिटीजन के लिए एक नवंबर से होगा बड़ा बदलाव… जानें क्या

