Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा ने दिए बड़े संकेत, बहुत कुछ पर्दे के पीछे है और होना बाकी
देश

भाजपा ने दिए बड़े संकेत, बहुत कुछ पर्दे के पीछे है और होना बाकी

July 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

राजस्थान। राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच भाजपा ने अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले है, लेकिन आगे काफी कुछ होने के संकेत दिए है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि बहुत कुछ पर्दे के पीछे है और होना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारे सारे विकल्प खुले है। हम यह देखेंगे कि परिस्थितियां किसी तरह बनती है और उसके आधार पर निर्णय करेंगे।
राजस्थान की सियासी उठापटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की बगावत के बाद लोगों की नजर भाजपा के रूख पर है, लेकिन पार्टी अभी खुल कर सामने नहीं आ रही है। पार्टी के नेता संकेतों में ही बात कर रहे है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि इस सरकार की बुनियाद अंतर्कलह पर है। राज्यसभा चुनाव में डैमेज कंट्रोल कर लिया, लेकिन अब फूट सामने आ गई।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को 125 वोट मिले थे, जो अब कम हो गए है। यानी वह आंकड़ा बनावटी था। यह सरकार निर्दलियों और बसपा के विधायकों के दम पर टिकी हुई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार लोगों के मन से उतर गई है और इसका चले जाना लोगों के हित में है। आगे की स्थितियों के बारे में पूनिया ने कहा कि हम परिस्थितियों को देखेंगे और उसके आधार पर निर्णय करेंगे। सारे विकल्प खुले है। हम आलाकमान के निर्देशों से बंधे है। जैसा निर्देश देंगे, वैसा काम करेंगे। पूनिया की बातों में पायलट के प्रति सहानुभूति भी नजर आई। उन्होंने कहा कि पांच साल तक पायलट ने घूम-घूम कर पार्टी को खड़ा किया और आज जब उनकी उपेक्षा हुई तो नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार के पिछलग्गू नेताओं को ही सत्ता का सुख मिलता रहा है। यही कारण है कि नई पीढी के नेताओं में आक्रोश है। यह साबित हो गया कि कांग्रेस ने युग के अनुसार खुद को नहीं बदला। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकियों पर आयकर छापों के बारे में पूनिया ने कहा कि यह महज संयोग होगा। यह एजेंसियां स्वतंत्र तौर पर काम करती है और कार्रवाई का निर्णय एकाएक नहीं होता। इसके लिए काफी तैयारी की जाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुमका: मछली व्यवसायी से लूट मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपये बरामद
Next Article गिरिडीह से कुख्यात माओवादी तूफान मांझी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.