Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुमका: मछली व्यवसायी से लूट मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपये बरामद
झारखंड

दुमका: मछली व्यवसायी से लूट मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपये बरामद

July 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में इम्माउद्दीन अंसारी, ताजुद्दीन खान उर्फ बाबू, अब्दुल रौफ और अब्दुल माजिद शामिल हैं। यह जानकारी एसपी अम्बर लकड़ा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी। एसपी ने बताया कि गठित एसआइटी टीम ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधी बंगाल-असम बॉर्डर पालघाट से मछली कारोबारी की रेकी कर रहे थे। इन लोगों ने व्यवसायी को दुमका बायपास से पहले भी लूटने का प्रयास किया था। मगर, मौका नहीं लग पाया था। इसके बाद मुफस्सिल थाना स्थित रिंगरोड में हथियार के बल पर मछली कारोबारी से कैश लूट कर फरार हो गए। इनलोगों के पास से पुलिस ने 10.50 लाख नकद, लूट में इस्तेमाल टीयूवी कार व बाइक और मोबाइल बरामद किये हैं। इस घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के एलूर थाना क्षेत्र का रहने वाला हामद शरीफ मछली का व्यवसाय करता है। वह स्वयं ट्रक चलाता है और बिहार से लेकर असम तक मछली लेकर जाता है। 23 जून को वह स्वयं ट्रक में मछली भरकर असम के लिए निकला। वापस आने के क्रम में 27 जून की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर रोड में नेतुरपहाड़ी रेल पुल के समीप कार व बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने उसकी पिटाई करने के बाद बीस लाख रुपये लूट लिये थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपलामू में मिला मुगलकालीन खजाना, धातु के घड़े में मिले 200 चांदी के सिक्के
Next Article भाजपा ने दिए बड़े संकेत, बहुत कुछ पर्दे के पीछे है और होना बाकी

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.