Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अनुच्छेद-370 : भाजपा एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान
देश

अनुच्छेद-370 : भाजपा एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान

August 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में आगामी एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी ने ऐसे समय में इस व्यापक अभियान की घोषणा की है] जब चार राज्यों हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में विधानसभा चुनाव की आहट तेज हो गई है। इस अभियान के तहत पार्टी जहां व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत देश के अलग-अलग शहरों, कस्बों में घर-घर जाकर बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध समाज के लोगों से मुलाकात कर इस राष्ट्रीय उपलब्धि की बखान करेगी, वहीं जम्मू कश्मीर और वहां की जनता के प्रति देश की जनता के उत्तरदायित्वों से भी उन्हें रूबरू कराएगी।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम माह भर चलेगा और इसमें केंद्रीय मंत्री, भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री, सांसद और विधायक सभी शामिल होंगे। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक माह भर चलने वाला यह कार्यक्रम दो रूपों में होगा। व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान। व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम का प्रमुख धर्मेन्द्र प्रधान को नियुक्त किया गया है। उनके साथ भाजपा महासचिव मुरलीधर राव, गौरव भाटिया समेत अन्य कई नेता शामिल रहेंगे। जबकि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जनजागरण अभियान का प्रमुख बनाया गया है। शेखावत के साथ प्रहलाद जोशी, सत्य कुमार बिजयंत पंडा, जामयांग नामग्याल और तेजस्वी सूर्या इस अभियान की बागडोर संभालेंगे।

Advertisement

शेखावत ने कहा कि देश के सभी राजधानियों समेत 35 प्रमुख स्थानों पर जनजागण अभियान के तहत बड़ी जनसभाएं होंगी।इसके अलावा, बड़े-छोटे शहरों, कस्बों समेत कुल 370 स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री, भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे।

शेखावत ने कहा कि पिछली तीन पीढ़ियों से देश के लोगों में जो एक टीस थी कि वन नेशन, वन कांस्टीट्यूशन का सपना कब पूरा होगा। एक सितंबर से 30 सितंबर तक एक व्यापक जनसम्पर्क और जनजागरण अभियान पार्टी द्वारा शुरू किया जा रहा है।जिसके माध्यम से देश के सभी नीति निर्धारकों और प्रबुद्ध जनों तक इस राष्ट्रीय भावना को पहुंचाया जाएगा। शेखावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी सात स्थानों पर जनजागरण अभियान के तहत सभाएं होंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसात किलोमीटर तक खाट से कंधे पर ले गए मरीज, नहीं आया 108 एम्बुलेंस
Next Article कर्नाटक : मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने विभागों के आवंटन संबंधी सूची राज्यपाल को भेजी

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.