Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 08:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हमीरपुर में फाइलेरिया की दस्तक, 105 बच्चे चपेट में
देश

हमीरपुर में फाइलेरिया की दस्तक, 105 बच्चे चपेट में

September 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कई गांवों में फैली बीमारी, दवा का छिड़काव कराने की कार्यवाही भी शुरू
हमीरपुर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के मूल्यांकन को लेकर कराये गये प्री-ट्रांसमिशन एसेसमेंट सर्वे में पांच से दस वर्ष के 105 बच्चों में फाइलेरिया के खतरनाक लक्षण पाये गये है। इन सभी बच्चों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गये हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सभी बच्चों का इलाज करने का फैसला किया गया है।

शासन ने हर साल होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन दिवस का मूल्यांकन कराना शुरू किया है। इसके लिए हमीरपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के कुसमरा, मकरांव व पंधरी गांवों के अतिरिक्त शहरी क्षेत्र के भिलांवा चयनित किये गये है। इन गांवों में पहले भी फाइलेरिया के मरीज मिलते रहे हैं। चार दिवसीय सर्वे अभियान में पांच से दस साल के बच्चों के रक्त के नमूने एकत्र किये गये हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने शनिवार को बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में 300 बच्चों के रक्त के नमूने लिये जाने थे। कुल 1241 बच्चों का परीक्षण कर खून के नमूने लिये गये हैं। इनमें 105 बच्चों में फाइलेरिया के लक्षण पाये गये है। इस रिपोर्ट के बाद इन्हीं बच्चों का सर्वे कर खून की स्लाइडें बनायी गयी हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट में जो भी बच्चे पाजिटिव मिलेंगे, उन्हें 12 दिन की दवा दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि इन बच्चों में फाइलेरिया के लक्षण शुरुआती हैं, जो इलाज से ठीक हो जायेंगे। इनमें सर्वाधिक 41 बच्चे कुरारा ब्लाक के कुसमरा गांव में मिले है। भिलांवा और मकरांव में 21-21 बच्चे फाइलेरिया से पीड़ित पाये गये हैं। पंधरी गांव में 18 बच्चों में फाइलेरिया के लक्षण पाये गये हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि कुसमरा गांव शुरू से ही फाइलेरिया प्रभावित इलाका रहा है। इसलिए यहां ज्यादा संख्या में बच्चों में फाइलेरिया के लक्षण पाये गये है।

मच्छर जनित रोगों से बचाव को जागरूकता अभियान का आगाज
संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जिले में विशेष संचारी अभियान का आगाज किया गया है। मच्छर जनित रोगों में मलेरिया और डेंगू से प्रभावित संवेदनशील गांवों में मलेरिया विभाग ने फागिंग और लार्वीसाइडल दवा का छिड़काव कराया है। जिले के कुरारा क्षेत्र के तहत आने वाले बेरी, ककरऊ, मिश्रीपुर, मनकी, बिलौटा, शिवनी व डामर गांवों में दवा का छिड़काव कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। नौ से 13 सितम्बर तक सीएचसी मौदहा के अंतर्गत गुसियारी, इचौली, फत्तेपुरवा, भवानी, परछा, छिरका, मौदहा देहात, 14 से 18 सितम्बर तक सीएचसी मुस्करा के अंतर्गत के बिवांर, उमरी, हुसैना, अलरा-गौरा, गहरौली और इमिलिया, 19 से 22 सितंबर तक पीएचसी धगवां के अंतर्गत छिबौली, धगवां, जरिया, खेड़ासिलाजीत, पुरैनी, 23 से 26 सितम्बर तक पीएचसी गोहाण्ड के खास गोहाण्ड, वीरा, लींगा, करगवां, मसगवां और 27 से 30 सितम्बर तक पीएचसी नौरंगा के खास नौरंगा, मझगवां, झिन्नावीरा, गढ़ैया पारा, जुगियाना, राठ नगर और लिधौरा में टीमें दवा का छिड़काव कर लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान में 5 हजार स्लाइडें बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष अब तक दो हजार स्लाइडें बनाई जा चुकी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचंद्रयान-2 अंतरिक्ष जगत की अविस्मरणीय घटना : राष्ट्रपति
Next Article असम 6 महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

October 11, 2026

राशिफल @ 11 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 11, 2026

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.