Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 03:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राहुल के जिक्र पर एकजुट कांग्रेस ने किया पाकिस्तान पर हमला, कहा: कश्मीर आंतरिक मामला
देश

राहुल के जिक्र पर एकजुट कांग्रेस ने किया पाकिस्तान पर हमला, कहा: कश्मीर आंतरिक मामला

August 28, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाते समय पाकिस्तान द्वारा राहुल गांधी के बयान का जिक्र करने से एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ी हो गई है। पार्टी ने पाकिस्तान को नसीहत दी है कि वह अपने यहां पाक अधिकृत कश्मीर, बलूचिस्तान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को बंद करे।

मंगलवार की सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर के माध्मय से कहा था कि वह सरकार से बहुत से मुद्दों पर असहमत हैं, लेकिन एक बात स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। इसमें पाकिस्तान और किसी अन्य देश को हस्ताक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।

राहुल ने कश्मीर में हो रही हिंसा के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है। यह हिंसा इसलिए हो रही है कि पाकिस्तान इसे उकसा रहा और समर्थन दे रहा है। वह दुनिया में आतंक को समर्थन देने वाले देश के रूप में जाना जाता है।

राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी एक वक्तव्य जारी कर पार्टी की ओर से पाकिस्तान को झूठा और अफवाह फैलाने वाला देश बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपना झूठ और एजेंडा सही साबित करने के लिए ‘कपट’ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम संयुक्त राष्ट्र को भेजे अपने खत में लिया है।

सुरजेवाला ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाक को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि पाकिस्तान का कोई भी झूठ इस सत्य को बदल नहीं सकता। पाकिस्तान को चाहिए कि वह अपने आंतरिक मानवाधिकार हनन के मामलों को अपने लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताए, नाकि कश्मीर पर अपना झूठा दावा सही करने का प्रयास करे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पाकिस्तान के अंदर क्षेत्रिय और जातिय अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर, गिलगित, हुंजा और बलूचिस्तान में वहां के लोगों के साथ किए जा रहे अमानवीय और अक्षम्य अपराध का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में सामूहिक कब्रें मिल रही हैं, बलूचिस्तान अवामी मूवमेंट की रैली में 128 लोगों की मौत को पूरा विश्व अबतक नहीं भूला है। पख्तून और अहमदियाओं की हत्याओं का जवाब पाकिस्तान को अभी देना बाकी है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के ज्यादातर आतंकी संगठन पाकिस्तान में सेना और राजनीतिक दलों के सहयोग से विभिन्न मोर्चों पर लड़ने के लिए पनपे हैं। लश्कर-ए-तैएबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदिन, अलकायदा और तालिबान इसमें प्रमुख हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का हमेशा से एक ही स्टैंड रहा है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। हम कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के तरीके का विरोध कर रहे हैं, जिससे देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है। पाकिस्तान को इसमें अपना हित नहीं तलाशना चाहिए।

पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की ओर से भेजे खत को सार्वजनिक किया है। इसमें राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा गया है कि उन्होंने अपने बयान में कहा था कि लोग वहां उठाए जा रहे गलत कदमों के चलते मर रहे हैं। इस खत में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान का जिक्र भी किया गया है। इसमें उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या मामला: राम जन्मभूमि पुनरुद्धार समिति का दावा, तीन गुंबद वाली इमारत कोई मस्जिद नहीं थी
Next Article फर्जी बिलों के जरिए 24.55 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.