Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फर्जी बिलों के जरिए 24.55 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, कारोबारी गिरफ्तार
देश

फर्जी बिलों के जरिए 24.55 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

August 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
मुंबई। ठाणे जिले में एक कारोबारी ने माल की आपूर्ति किये बिना ही धोखे से चालान जारी कर विभाग को 24.55 करोड़ रुपये की चपत लगायी है। इस मामले में जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी के खिलाफ कर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने कारोबारी को नौ सितंबर तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है। यह जानकारी बुधवार को विभागीय अधिकारी ने दी।
जीएसटी विभाग के अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी और सूचना के आधार पर व्यवसायी भाविन भारत शाह की तीन फर्मों की जांच कर तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी के दौरान जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर लिया। इसमें केंद्रीय बिक्री व खरीद चालान व इनवाइस भी बरामद हुए। केंद्रीय जीएसटी और आबकारी विभाग ने कहा कि कारोबारी शाह ने मेसर्स सी. बी. शाह एंड कंपनी, मेसर्स पद्मावती एंटरप्राइज और मेसर्स माण्या इम्पेक्स नाम से तीन फर्म का गठन किया था। इन तीनों कंपनियों के नाम से फर्जी तरीके से वास्तविक माल की आपूर्ति के बिना ही नकली बिल व चालान जारी किया करते थे।
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर के पीआरओ अजीत डान ने बताया कि कागजातों की जांच में पता चला कि आरोपित कारोबारी शाह ने फर्जी तरीके से माल की वास्तविक आपूर्ति के बिना ही बिलों व चालानों को जमा करते हुए कुल 136.38 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। इसके अलावा कारोबारी ने फर्जी चालान के आधार पर जीएसटी से 24.55 करोड़ रुपये के गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट का कथित रूप से लाभ उठाया। उक्त चालानों का भुगतान आरटीजीएस और नकदी के माध्यम से किया गया था। नकद का भुगतान जीएसटी के तहत 50 प्रतिशत कमीशन में कटौती के बाद प्राप्त हुआ था। शाह ने कहा कि उसने माल या सेवाओं की आपूर्ति के बिना ही विभिन्न कंपनियों को दो प्रतिशत और माल के मूल्य के तीन प्रतिशत के आधार पर चालान जारी किए थे। जीएसटी अधिकारियों ने कारोबारी को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया, जहां से उसे नौ सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराहुल के जिक्र पर एकजुट कांग्रेस ने किया पाकिस्तान पर हमला, कहा: कश्मीर आंतरिक मामला
Next Article मंत्री अमर बाउरी ने असुंता, कोमोलिका सहित कई खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.