Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 06:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर की ओर अग्रसर : प्रधानमंत्री
देश

देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर की ओर अग्रसर : प्रधानमंत्री

September 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– मूलभूत सुविधाओं पर आगामी पांच साल में खर्च होंगे 100 लाख करोड़

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर की ओर अग्रसर है। हमें अपने शहरों को 21वीं सदी के अनुरूप बनाना है इसलिए आगामी पांच साल में उनकी सरकार मूलभूत सुविधाओं पर 100 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रधानमंत्री ने मुंबई में गणेश उत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन स्थल पर प्लास्टिक की थैली फेंककर प्रदूषण न करने की भी अपील की है। प्रधानमंत्री ने गणपति बाप्पा मोरया कहकर गणेश भक्तों को मुबारकबाद भी दी है।

auto

प्रधानमंत्री शनिवार को मुंबई में मेट्रो कॉरिडोर का भूमिपूजन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे समेत कई नेता भी मंच पर उपस्थित थे।

मोदी ने कहा कि देश में इस समय 850 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। मुंबई में मेट्रो परियोजना का काम तेजी से शुरू है। मुंबई में मेट्रो की लंबाई आगामी पांच वर्षों में बढ़कर 325 किलोमीटर हो जाएगी। मुंबई में परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। आज मेट्रो कॉरिडोर का 20 हजार करोड़ रुपये का और भी काम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई की गति पर ही देश की गति निर्भर है। मेट्रो परियोजना के यह सभी काम पूरा हो जाने पर मुंबई वासियों की गति बढ़ जाएगी। मुंबई में लोकल रेलवे में जितने यात्री सफर करते हैं, उससे भी ज्यादा यात्री आगामी काल में मेट्रो में सफर कर सकेंगे। मेट्रो के डिब्बे भी मेक इन इंडिया के मार्फत अपने देश में ही बन रहे हैं। मुंबई में एक ही टिकट पर सभी यात्रा किए जाने की योजना बनाई गई है। बहुत जल्द पूरे देश में एक टिकट की योजना को लागू किया जाएगा। वह मुंबई में हुए जलजमाव के पल-पल की खबर वह सोवियत रूस में भी अपडेट थे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी मुंबई और आरंगाबाद के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह औरंगाबाद में महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएमईडी) द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय महिला सक्षम मेला को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का नागपुर जाने का भी कार्यक्रम था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। वह नागपुर मेट्रो के विस्तारित प्रोजेक्ट- सुभाषनगर-हिंगणा रूट का शुभारंभ करने वाले थे।

इसरो की सराहना
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में लगन से काम किस तरह किया जाता है, यह इसरों के वैज्ञानिकों से सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि चंद्रमा पर पहुंचने का सपना किसी भी कीमत पर साकार होगा। चंद्रयान-2 मुहिम सफल होकर रहेगी। इसरो के वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत करते हैं। इनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को छोटा भाई कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले उद्धव ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उद्धव ने उम्मीद जतायी कि अब बहुत जल्द समान नागरिक कानून और राममंदिर का निर्माण संभव है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला आफजाई की, वह प्रेरक है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआतंकियों के जरिए कश्मीर में अशांति का मंसूबा बना रहा पाकिस्तानः डोभाल
Next Article भूटान के प्रधानमंत्री ने की इसरो की सराहना, कहा- भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.