Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आर्टिकल 370 पर JDU का यू-टर्न! पार्टी सांसद बोले- अब मोदी सरकार के साथ
देश

आर्टिकल 370 पर JDU का यू-टर्न! पार्टी सांसद बोले- अब मोदी सरकार के साथ

August 8, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

आर्टिकल 370 पर जेडीयू के रुख से कई नेता संतुष्ट नहीं है। इन्होंने अपने विचार से नीतीश कुमार को अवगत भी करा दिया है। बता दें कि इसके पहले तीन तलाक बिल का भी जेडीयू ने विरोध किया था। उस समय भी नीतीश कुमार निशाने पर आए थे।
जेडीयू राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा, इस मुद्दे पर अब हम पीएम मोदी के साथ हैं
सिंह ने कहा, अब यह कानून बन गया है, ऐसे में हम सभी को इसका पालन करना ही चाहिए
370 के विरोध के बाद नीतीश की पार्टी दो हिस्सों में, कई नेताओं ने कहा-विरोध उचित नहीं
पटना
अनुच्छेद 370 को लेकर अब तक विरोध करते आ रही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अब इस मामले में यू-टर्न ले लिया है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने दो टूक कहा है कि अब यह कानून बन गया है और कानून पूर देश में लागू होता है। ऐसे में हम सभी को इसका पालन करना चाहिए। सिंह ने कहा कि अब इस मुद्दे पर हम सभी को केंद्र सरकार के साथ होना चाहिए।

नीतीश कुमार के स्टैंड से कई नेता असहमत
बता दें कि 370 के विरोध के बाद नीतीश की पार्टी में भी दो धड़े बंट गए हैं। पार्टी के भीतर कई नेताओं का मानना है कि इस बिल का समर्थन करना चाहिए था। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर एक वर्ग है जो नीतीश कुमार के स्टैंड से असहज है। इन नेताओं ने नीतीश कुमार को अपने रुख से अवगत भी कराया है।

कश्मीर: पाक ने भारतीय विमानों का रास्ता रोका

केसी त्यागी ने किया बचाव
जेडीयू नेता अजय आलोक ने तो नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि वह जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के खिलाफ उठाए गए रुख की समीक्षा करें। हालांकि इस बीच जेडीयू वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी स्टैंड का बचाव किया है। इस मुद्दे पर सदन से वॉकआउट करने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘यह लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे दिग्गज समाजवादी नेताओं की विचारधारा के अनुरूप था।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआर्टिकल 370 पर पाक ने दुनियाभर से मांगी मदद, अमेरिका ने कहा- पहले आतंकियों का समर्थन बंद करो
Next Article उन्नाव रेप पीड़िता के खून में खतरनाक बैक्टीरिया, 7 में से 6 एंटीबायोटिक बेअसर

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.