Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शाह से मिले, जम्मू कश्मीर से आए सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल
देश

शाह से मिले, जम्मू कश्मीर से आए सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल

September 3, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर घाटी की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।

गृह मंत्रालय में शाह के साथ हुई इस मुलाकात में जम्मू कश्मीर और लद्दाख के गांवों के सरंपच शामिल थे। सरपंचों के इस प्रतिनिधिमंडल में तकरीबन एक सौ सदस्य थे। सरपंचों ने शाह से मुलाकात के दौरान अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से राज्य के ग्रामीण इलाकों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया कि घाटी और दूसरे इलाकों में विकास कार्यों की सख्त जरूरत है। समझा जा रहा है कि प्रतिनिधमंडल ने बैठक में घाटी के लोगों की सरकार से क्या उम्मीदें हैं, इस बाबत भी शाह को जानकारी दी।

शाह से मुलाकात से पहले सरपंचों की बैठक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई। सूत्र बताते हैं कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे विकास योजनाओं के लिए दिया जाने वाला धन सरपंचों तक पहुंचे, ताकि वह गांव की असल समस्या का समाधान कर सकें। साथ ही जम्मू कश्मीर के गांव के सरपंच को गांव के विकास का सीधा भागीदार बनाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। सरपंचों के इस प्रतिनिधिमंडल में जम्मू, पुलवामा, लद्दाख समेत घाटी के दूसरे इलाकों के सरपंच भी शामिल थे।

गत माह पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने और उसे दो केंद्र शासित (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद से वहां के सरपंचों के साथ यह शाह की पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात के बारे में गृह मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, किंतु समझा जा रहा कि यह जम्मू कश्मीर के लोगों का सरकार के साथ विश्वास का संबंध स्थापित करने के प्रयास के तहत यह भेंट हुई है।

सरपंचों के साथ हुई बैठक में शाह के अलावा गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, गृह सचिव एके भल्ला, अपर सचिव ज्ञानेश कुमार भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद सूबे में किसी तरह की हिंसा और उपद्रव की रोकथाम के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। धीरे-धीरे उन पाबंदियों को हटाया जा रहा है और स्कूल-कालेज और कार्यालयों में कामकाज शुरू हो गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
Next Article ग्लैमर के लिए कभी नहीं छोड़ें पढ़ाई : श्रद्धा कपूर

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.