WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुलाकात की। राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति और राज्यपाल की मुलाकात की फोटो को साझा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद घाटी में दैनिक जीवन सामान्य स्थिति में लौट रहा है। बैठक में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया है।
