Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग रास्ते पर हुड्डा, आज कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान
देश

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग रास्ते पर हुड्डा, आज कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

August 18, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी के बाद हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब अपनी नई राजनीतिक राह चुन सकते हैं। माना जा रहा है कि रविवार को रोहतक में हुड्डा किसी अन्य दल के साथ चुनाव लड़ने या अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं।
रोहतक की महापरिवर्तन रैली में नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मांग पूरी ना करने से नाराज हैं हुड्डा के समर्थक विधायक
दो बार हरियाणा के सीएम रहे हैं हुड्डा, समर्थकों ने की फिर सीएम कैंडिडेट बनाने की मांग
किसी अन्य दल के साथ चुनाव लड़ने का भी हो सकता है ऐलान
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस पार्टी के लिए रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। एक जमाने में हरियाणा कांग्रेस का मुख्य चेहरा रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।

शनिवार को दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक को फिलहाल हुड्डा ने सिर्फ एक रूटीन मीटिंग ही बताया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि शीर्ष नेताओं और हुड्डा के बीच हरियाणा में पार्टी संगठन में बदलाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई है। शनिवार को मुलाकात के बाद हुड्डा ने दिल्ली में मीडिया से सिर्फ इतना कहा,’मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की है और जहां तक वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक का सवाल है यह सिर्फ एक रूटीन मीटिंग भर है। सभी को रविवार की महापरिवर्तन रैली का इंतजार करना चाहिए।’

लोकसभा चुनाव की हार मुख्य वजह
राजनीतिक जानकारों की मानें को हरियाणा कांग्रेस के नेता हुड्डा के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं। इसकी वजह हाल में हुए लोकसभा चुनाव भी हैं, जिसमें बीजेपी ने हुड्डा के जाट वोटबैंक में सेंधमारी कर दी है। इसके कारण ही हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि चार पीढ़ियों से कांग्रेसी रहे हुड्डा को उनके समर्थक पार्टी की ओर से राज्य के सीएम कैंडिडेट के रूप में प्रॉजेक्ट कराना चाहते हैं और इस मांग को कांग्रेस नेतृत्व ने खारिज कर दिया है।

हुड्डा को 12 विधायकों का समर्थन
हरियाणा में कांग्रेस के कुल 16 सदस्य हैं, जिनमें हुड्डा को 12 विधायकों का समर्थन हासिल है, वहीं कांग्रेस विधायक दल नेता किरन चौधरी ने अपना समर्थन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को दिया है। इसके अलावा विधायकों के अन्य दलों का नेतृत्व रणदीप सुरजेवाला समेत अन्य नेता कर रहे है। साथ ही भले ही हुड्डा रोहतक की रैली को कांग्रेस की सभा बता रहे हों, लेकिन पार्टी के प्रादेशिक संगठन नें इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं ली है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रादेशिक और राष्ट्रीय संगठन से अपनी नाराजगी के कारण ही हुड्डा अब अपनी नई राह चुन सकते हैं।

पूर्व सीएम की राह चलेंगे हुड्डा?
सियासत के इस फैसले में हुड्डा की राजनीतिक राह भले ही अलग हो, लेकिन तरीका ठीक वही है, जिसे कि राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपनाया था। हुड्डा से पहले भजन लाल, चौधरी देवी लाल और बंशी लाल जैसे नेता भी अपनी अलग पार्टियों के साथ सियासी लड़ाई लड़ चुके हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि हुड्डा महापरिवर्तन रैली में अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे या वह इस बार का चुनाव किसी अन्य दल के निशान पर लड़ेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्‍वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण के मुरीद हुए शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा
Next Article मुगल शासक बहादुर शाह जफर के वंशज बोले, ‘अयोध्या में राम मंदिर बना तो पहली ईंट हम रखेंगे’

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.