Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक बड़े राजनीतिक दिग्गज, बुद्धिजीवी और कानूनी प्रकाशपुंज थे जेटली : मोदी
देश

एक बड़े राजनीतिक दिग्गज, बुद्धिजीवी और कानूनी प्रकाशपुंज थे जेटली : मोदी

August 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुण जेटली के निधन को स्वयं के लिए व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने दशकों पुराना अपना एक मूल्यवान मित्र खो दिया। उन्होंने कहा कि जेटली एक बड़े राजनीतिक दिग्गज, बुद्धिजीवी और कानूनी प्रकाशपुंज थे। प्रधानमंत्री ने जेटली की पत्नी संगीता और पुत्र रोहन से फोन पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री अभी संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने वहां से ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, अरुण जेटली एक मुखर नेता थे। उनके निधन से मैंने एक ऐसे मूल्यवान दोस्त को खो दिया, जिसे मैं दशकों से जानता था। मुद्दों पर उनकी गहरी पहुंच और समझ के सामानांतर बहुत कम लोग थे। वह अच्छी तरह जिए और हमें काफी खुशनुमा यादों के साथ छोड़ गए। हम लोग उनकी कमी महसूस करेंगे।

auto

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा और अरुण जेटली का अटूट बंधन था। एक उग्र छात्र नेता के रूप में वह आपातकाल के दौरान हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने में सबसे आगे थे। वह हमारी पार्टी का सबसे पसंदीदा चेहरा बन गए, जो पार्टी के कार्यक्रमों और विचारधारा को समाज के एक व्यापक स्पेक्ट्रम तक स्पष्ट कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जीवन से भरपूर, बुद्धि से भरपूर, हास्य और करिश्मा की एक महान भावना के कारण अरुण जेटली को समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सराहा। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व था, उन्हें भारत के संविधान, इतिहास, सार्वजनिक नीति, शासन और प्रशासन के बारे में त्रुटिहीन ज्ञान था।

अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान, अरुण जेटली ने कई मंत्री पद का दायित्व निभाया, जिसने उन्हें भारत की आर्थिक वृद्धि, हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने, लोगों के अनुकूल कानून बनाने और अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ाने में सक्षम बनाया।

उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय जेटली का आज (शनिवार को) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में निधन हो गया। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्रिमंडल के विश्वसनीय सदस्यों में से एक थे। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअरुण जेटली : भारतीय सियासत के आसमान पर हमेशा चमकेगा ये सितारा.
Next Article कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर सरदार पटेल का सपना पूरा किया : अमित शाह

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.