Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केजरीवाल ने पानी का बकाया बिल भी किया माफ
देश

केजरीवाल ने पानी का बकाया बिल भी किया माफ

August 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजधानीवासियों को एक और तोहफा देते हुए पानी का अब तक का सारा बकाया बिल माफ करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अगले पांच साल में प्रत्येक घर को 24 घंटे पीने का स्वच्छ जल मुहैया कराने की भी घोषणा की।

दिल्ली को आठ श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ऐसे में पानी के बकाया बिल पर माफी की इस योजना में छूट का लाभ कालोनी की श्रेणी के अनुसार मिलेगा। सरकार ने 31 मार्च तक के बकाया बिल माफ किए हैं। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने 30 नवंबर से पहले मीटर लगवाए हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

Advertisement

केजरीवाल ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के रिकॉर्ड को स्पष्ट करना चाहते हैं, इसलिए बकाया राशि माफ करने की योजना लाए हैं। उन्होंने पानी के बिलों में कुछ खामियों को स्वीकारते हुए कहा कि इनमें से कुछ बकाया उपभोक्ताओं के कारण है जबकि कुछ गलत बिलिंग के कारण भी हैं।

उन्होंने कहा कि ए और बी श्रेणी की कालोनियों को 25 प्रतिशत, सी श्रेणी की कॉलोनी का 50 और डी श्रेणी की कॉलोनी का 75 प्रतिशत पानी का बिल बकाया माफ किया गया है। इससे क्रमश: 70082, 76125 और 344271 उपभोक्ताओं को फायदा होगा। ई, एफ, जी और एच श्रेणी की कॉलोनियों के पानी के बिल का पूरा बकाया सरकार ने माफ किया है। इससे 17,69,981 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। केजरीवाल के मुताबिक सरकार को इससे 600 करोड़ रुपये की आय होगी।

केजरीवाल ने कहा कि जनता मुख्यधारा में शामिल होने और पानी के मीटर लगवाने के लिए आवेदन कर सकती है। उन्होंने कहा कि बिलिंग सिस्टम में कमी और कुछ उपभोक्ताओं के कारण लोगों का पानी का बकाया बहुत बढ़ गया है। इस माफी योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके घर पर चालू मीटर हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में पानी का बिल आता था, पानी नहीं लेकिन अब पानी आता है बिल नहीं। केजरीवाल ने अगले पांच साल में दिल्ली के हर घर को 24 घंटे पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराने का भी दावा किया।

उल्लेखनीय है कि घरेलू उपभोक्ताओं पर लगभग 2500 करोड़ रुपये और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर लगभग 1500 करोड़ रुपये पानी बिल का बकाया है। इस योजना के तहत विलंब से भुगतान सरचार्ज 31 मार्च तक का पूरा माफ होगा। हालांकि बिल की मूल रकम पर कालोनी की श्रेणी के अनुसार ही छूट मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश गंभीर आर्थिक संकट में, श्वेतपत्र लाए सरकार : कांग्रेस
Next Article अम्बेडकरनगर में आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े 38 लाख रुपये की लूट

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.