Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएए के समर्थन में तिरंगा रैली, जय श्रीराम के नारे से गूंजी द्रोणनगरी
देश

सीएए के समर्थन में तिरंगा रैली, जय श्रीराम के नारे से गूंजी द्रोणनगरी

December 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

देहरादून। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा ने लोक अधिकार मंच के बैनर तले रविवार को परेड मैदान से तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से पूरी द्रोणनगरी गुंजायमान हो गयी। रैली में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। रैली में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, शहर के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई विधायक, पार्षद शामिल हुए।

सीएए के विरोध में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली के एक दिन बाद रविवार को लोक अधिकार मंच के बैनर तले आरएसएस और भाजपा ने सीएए के समर्थन में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। यह रैली परेड मैदान से चलकर एस्ले हॉल होते हुए गांधी पार्क और पल्टन बाजार होते हुए पुन: परेड मौदान पहुंची।

रैली स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं संग शामिल होकर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने रैली को भारत माता के उदबोधन से शुरु करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा का नही लोक अधिकार मंच का है लेकिन राष्ट्रहित में जो भी कार्यक्रम करेगा बीजेपी उसे खुले दिल से समर्थन करेगी। देहरादून ही नही कही भी कार्यक्रम हो भाजपा इस प्रकार के कार्यकम में शामिल होना गर्व की बात है।

अजय भट्ट ने कहा कि यह रैली केवल भाजपा या हिन्दू संगठनों की ही नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता भी शामिल है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के साथ है। रैली में बड़ी दाताद में आई भीड़ इस बात की गवाह है यह अधिनियम देशहित में है। इससे पहले अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत सहित अन्य वक्तओं ने राष्ट्रभक्ति से भरे उद्बोधन से लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया।

रैली के आगे-आगे एसपी सिटी श्वेता चौबे स्वयं सुरक्षा की कमान संभालते हुए पुलिस के जत्थों के साथ चल रही थीं। रैली की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कुछ प्रमुख रूटों को पहले से ही डार्यरट कर रखा था। रिस्पना पुल, चकराता रोड, आशारोड़ी, राजपुर रोड, परेड ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड से लेकर रायपुर रूट और आईएसबीटी से वाहनों के रूट बदले गए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से रैली की पल-पल की खबर ड्रोन कैमरे से ली जा रही थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘हिमायत मिशन’ ने जम्मू-कश्मीर के हजारों बेरोजगार युवाओं में एक नया आत्मविश्वास जगाया : मोदी
Next Article सीएए का समर्थन करने वाली बसपा विधायक रामबाई को मायावती ने ​किया निलम्बित

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.