Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वामी विश्वेश तीर्थ की स्मृतियां प्रेरणा व प्रकाश बन पथ-प्रदर्शन करती रहेंगी: संघ
देश

स्वामी विश्वेश तीर्थ की स्मृतियां प्रेरणा व प्रकाश बन पथ-प्रदर्शन करती रहेंगी: संघ

December 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्वेश तीर्थ के निधन पर दुख जताते हुए श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका का स्मरण किया है। संघ ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण का पथ तो निष्कंटक हो गया है लेकिन निर्माण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व उनका चले जाना दुखद है। ऐसे आध्यात्मिक संत की स्मृतियां प्रेरणा व प्रकाश बन हम सबका पथ-प्रदर्शन करती रहेंगी।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी ने संयुक्त बयान जारी कर स्वामी विश्वेश तीर्थ के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि हम उनकी पवित्र स्मृति में अपनी व्यक्तिगत तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

बयान में कहा गया कि स्वामी पेजावर स्वामी विश्वेश तीर्थ जी का वैकुंठलीन होना हम सब के लिए बहुत बड़ी हानि है। दैवी संपदायुक्त, देश और धर्म की चिंता में नित्य प्रयासरत, उनका सौम्य, शांत, प्रसन्न व शीतल व्यक्तिव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ा आधार था। उनका स्पष्ट व स्नेहिल परामर्श कितनी ही कठिन समस्याओं को बहुत सरल बना देता था। वट वृक्ष की शीतल छांव जैसा उनका सान्निध्य अब हमको नहीं मिलेगा। ऐसे आध्यात्मिक संत को हम पार्थिव रूप में नहीं देख पाएंगे, परन्तु उनकी स्मृतियां, प्रेरणा व प्रकाश बन हम सबका पथ-प्रदर्शन करती रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि 88 वर्षीय स्वामी विश्वेश तीर्थ रविवार सुबह साढ़े नौ बजे ब्रह्मलीन हो गए। वह काफी समय से बीमार थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराया
Next Article अमिताभ बच्चन को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.