Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 01:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराया
स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराया

December 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम 256 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

488 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत एक बार फिर खराब रही और केवल 35 रनों के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इनमें टॉम लाथम (08), केन विलियमसन (00) और रॉस टेलर (02) शामिल थे। इन तीनों बल्लेबाजों को जेम्स पैटिन्सन ने पवेलियन भेजा। इसके बाद टॉम ब्लूंडेल और हेनरी निकोल्स ने चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी को तोड़ा नाथन लियोन ने। लियोन की गेंद पर विकेटकीपर विकेटकीपर टीम पेन ने निकोल्स को स्टम्प आउट किया। निकोल्स ने 33 रन बनाए।

Advertisement Advertisement

निकोल्स के आट होने के बाद ब्लूंडेल को बीजे वाटलिंग का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी करते हुए वाटलिंग (22) कोलिन डी ग्रेंडहोम (09) का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को एक बार फिर मुश्किल में डाल दिया। दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 172 रन हो गया। हालांकि इसके बाद मिचेल सैंटनर ने ब्लूंडेल के साथ मिलकर कीवी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। 212 के कुल स्कोर पर लियोन ने सैंटनर (27) को आउट कर न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। लगातार गिरते विकेटों के बीच ब्लूंडेल ने अपना शतक पूरा किया। वह 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 240 रनों पर सिमट गई।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए थे,जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 148 रनों पर ढ़ेर हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 168 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड को 488 रनों का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला गया श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 296 रनों से जीता था।

दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 03 जनवरी 2020 को सिडनी में खेला जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनए साल में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बढ़ेगी हलचल
Next Article स्वामी विश्वेश तीर्थ की स्मृतियां प्रेरणा व प्रकाश बन पथ-प्रदर्शन करती रहेंगी: संघ

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.