WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें उन दवाओं को हटा दिया गया है जो पिछले दिनों डॉक्टर अधिकांश कोरोना मरीजों के इलाज में लिख रहे थे।
कोरोना की जो नई गाइडलाइन जारी हुई है उसमें-
- कोई एंटीबायोटिक नहीं लेना
- कोई विटामिन या जिंक की गोली नहीं लेनी है
- आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल नहीं करना है
- बुखार आने पर केवल पेरासिटामोल
जो गाइडलाइन जारी हुई है उसमें कई दवाओं को हटा दिया गया जिनको डॉक्टर सामान्य लक्षण पर भी लिख रहे थे। इसमें आइवरमेक्टिन, जिंक, मल्टी विटामिन आदि शामिल है।
साथ ही कोरोना मरीजों के लिए 6 मिनट वॉक टेस्ट की बात इस गाइडलाइन में कही गई है।
घर पर मरीज को रेमडेसिविर लेने की सख्त मनाही है।
नई गाइडलाइन में कहा गया है कि मरीजों को बेवजह सीटी स्कैन कराने की जरूरत नहीं है।
ऑक्सिजन और स्टेरॉयड का इस्तेमाल सही तरीके से हो।

