Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री ने दिया उज्ज्वला योजना का आठ करोड़वां कनेक्शन
देश

प्रधानमंत्री ने दिया उज्ज्वला योजना का आठ करोड़वां कनेक्शन

September 7, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

– औरंगाबाद इंडस्ट्रियल सिटी की सिग्नेचर बिल्डिंग का किया उद्घाटन

औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई में मेट्रो की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने औरंगाबाद इंडस्ट्रियल सिटी की सिग्नेचर बिल्डिंग का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत एक मुस्लिम महिला को आठ करोड़वां गैस कनेक्शन भी प्रदान किया।

Advertisement

मोदी ने औरंगाबाद में महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएमईडी) द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय महिला सक्षम मेला को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश के विकास में, हमारे गांव-देहात को, अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देश को सशक्त करने वाली, नए भारत के निर्माण में जुटी आप सभी बहनों को मैं नमन करता हूं। आज औरंगाबाद के विकास से जुड़ी एक अहम इमारत का उद्घाटन थोड़ी देर पहले किया गया है। औरंगाबाद इंडस्ट्रियल सिटी की सिग्नेचर बिल्डिंग अब सेवा के लिए तैयार है। नए औरंगाबाद शहर की ये महत्वपूर्ण इमारत होगी। इस इमारत से पूरे औद्योगिक शहर की अनेक व्यवस्थाओं का संचालन होगा। औरंगाबाद नया स्मार्ट सिटी तो बन ही रहा है, देश की औद्योगिक गतिविधियों का भी बड़ा सेंटर होने वाला है। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का भी ये एक अहम हिस्सा है। अनेक बड़ी कंपनियां यहां काम करना शुरू कर चुकी हैं। आने वाले समय में और कंपनियां भी यहां आएंगी। ये कंपनियां, यहां के लाखों युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने वाली हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि औरंगाबाद आज एक और बहुत बड़ी सिद्धि का साक्षी बन रहा है। ये सिद्धि आपकी है, देश की करोड़ों बहनों की है। उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन देने का जो संकल्प हमने लिया था, वो सिद्ध हुआ है। सिर्फ सिद्ध ही नहीं हुआ बल्कि तय समय से सात महीने पहले ही लक्ष्य को हमने पा लिया है। इन 8 करोड़ कनेक्शन में से करीब 44 लाख अकेले महाराष्ट्र में दिए गए हैं। इस उपलब्धि के लिए मैं आप सभी को, देश की हर उस बहन को जिसको धुएं से मुक्ति मिली है, बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। मुझे संतोष है कि सरकार बनने के 100 दिन के भीतर ही ये काम पूरा हो गया। ये काम सिर्फ कनेक्शन देनेभर तक सीमित नहीं था। इसके लिए और भी व्यापक प्रबंध किए गए, होलिस्टिक तरीके से काम किया गया। एक बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर इसके लिए जरूरी था, जिसको बहुत ही कम समय में तैयार किया गया। इसके लिए जो 10 हज़ार नए एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर तैयार किए उनमें से अधिकतर को गांवों में नियुक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अब देश में एक भी ऐसा परिवार ना रहे जिसके घर पर एलपीजी कनेक्शन ना पहुंचा हो। इसके साथ-साथ इस योजना को और सुविधाजनक बनाने के लिए पांच किलो के सिलेंडर को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के अनेक इलाकों में पाइप से गैस पहुंचाने का काम भी तेज़ी से चल रहा है। अब एक बहुत बड़ा मिशन लेकर हम चले हैं, जिसका सीधा सरोकार भी आप सभी से है, देश की बहनों से है। आप सभी बहनों को पानी के लिए कितनी परेशानी उठानी पड़ती है, इसका मुझे ऐहसास है। देश की हर बहन को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए ही जल जीवन मिशन की शुरुआत की गई है। इस मिशन के तहत, पानी बचाने के लिए, घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पूरा देश संकल्पबद्ध हुआ है। ये तय किया गया है कि आने वाले पांच वर्षों में लगभग साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये इस अभियान पर खर्च किए जाएंगे। मराठवाड़ा में जो पहला वॉटर ग्रिड बनाया जा रहा है, वो प्रशंसनीय कोशिश है। ये ग्रिड जब तैयार हो जाएगा तो इस क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ जाएगी। हर गांव तक पीने का पानी पहुंचाने, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने में इससे मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को सिंचाई की सुविधा देने से लेकर अनेक कदम केंद्र और राज्य की सरकारें उठा रही हैं। हर किसान परिवार के बैंक अकाउंट में सीधी मदद, 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को पेंशन की सुविधा, पशुधन को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण अभियान, ऐसे अनेक प्रयास किए जाए रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या विवाद : सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधी याचिका सीजेआई को रेफर
Next Article आतंकियों के जरिए कश्मीर में अशांति का मंसूबा बना रहा पाकिस्तानः डोभाल

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.