WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इटली के एक दैनिक अखबार ‘Corriere della Sera’ को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कई बातें साझा की हैं।
राहुल गांधी ने बताया कि मैं दादी इंदिरा गांधी का फेरवेट था जबकि मेरी बहन प्रियंका इटालियन नानी की फेवरेट थी।
राहुल से शादी नहीं करने के बारे पूछा गया तो तो उन्होंने कहा कि यह अजीब है…मुझे नहीं पता। बहुत कुछ करना है। लेकिन मैं चाहूंगा कि बच्चे हों।
दाढ़ी न कटवाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने तय किया था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा। अब मुझे तय करना है कि इसे रखना है या नहीं।
राहुल ने कहा कि अगर विपक्ष एक साथ मिल जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में हराया जा सकता है।

