अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका शिल्पा राव ने अरुणाचल प्रदेश के जीरो फेस्टिवल में लाइव परफॉर्मेंस दी, जिसमें उन्होंने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने फिल्म ‘गैंगस्टर’ का मशहूर गाना ‘या अली’ गाकर दर्शकों की आंखें नम कर दीं।
भावुक परफॉर्मेंस और श्रद्धांजलि
शिल्पा राव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फेस्टिवल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे स्टेज पर धीमी और भावपूर्ण आवाज में ‘या अली’ गाती नजर आ रही हैं। दर्शक उनके साथ सुर मिलाते दिखे। मंच पर उन्होंने जुबीन गर्ग की बॉलीवुड में सफलता को याद करते हुए कहा, “संगीत अनंत है, और जुबीन दा हमेशा इसके जरिए जिंदा रहेंगे।” वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, “उन्होंने फिल्म गैंगस्टर के गाने या अली का एक सरल, भावपूर्ण संस्करण प्रस्तुत किया और इसे दिवंगत जुबीन गर्ग को समर्पित किया। कलाकार हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं क्योंकि वे संगीत, आजादी और प्यार के लिए खड़े होते हैं। जुबीन दा, हम आपसे प्यार करते हैं।” इस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को गहराई से छू लिया।
Artists stay alive in our hearts forever as they stand for music, freedom and love. Zubeen Da we love you ❤️. pic.twitter.com/nRvCsaOANp
— Shilpa Rao (@shilparao11) September 28, 2025
जुबीन गर्ग की मौत का मामला
19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे समुद्र में गिर गए थे और बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर नई जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जुबीन की मौत बिना लाइफ जैकेट के तैरते समय हुई। सरमा ने कहा, “जुबीन की मृत्यु बिना लाइफ जैकेट के तैरते समय हुई। सिंगापुर के अधिकारी तैराकी के दौरान उनके साथ मौजूद लोगों से पूछताछ करेंगे।”
असम सरकार की कार्रवाई
29 सितंबर को सरमा ने एक और पोस्ट में बताया कि असम सरकार ने जुबीन की मौत के मामले में सिंगापुर के साथ पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) लागू करने के लिए गृह मंत्रालय को औपचारिक अनुरोध भेजा है। इससे सिंगापुर अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा, मामले का विवरण प्राप्त होगा और अभियुक्तों को वापस लाकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
The Govt of Assam has submitted a formal request to the Ministry of Home Affairs to invoke the Mutual Legal Assistance Treaty (MLAT) with Singapore in connection with the unfortunate demise of our beloved Zubeen.
Once invoked, this will ensure full cooperation from Singaporean…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 29, 2025
इसे भी पढ़ें : करूर हादसा पर नड्डा ने जकरूर हादसा पर नड्डा ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों से मिलने

