Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिल्डर को सरेराह गो’लियों से भून डाला
देश

बिल्डर को सरेराह गो’लियों से भून डाला

July 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिल्डर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर एक सनसनीखेज घटना घटी। स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर बुलट सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। लाडले को चार गोलियां लगीं, जिनमें दो पेट-सीने, एक कनपटी और एक बाजू में लगी। गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

क्या थी घटना : 

पुलिस के अनुसार लाडले नमाज पढ़कर अपनी बेटी को कोचिंग सेंटर लेने जा रहे थे। एडीएम कंपाउंड के पास बुलट सवार दो हमलावरों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर रोका और गोलीबारी शुरू कर दी। कुल छह राउंड फायर हुए, जिसमें दो हवाई फायर थे। हमले के बाद लाडले लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया।

auto

रंजिश का मामला 

मिली जानकारी के अनुसार हमले के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है। लाडले के भाई शहजी ने जोहराबाग के आदम और नगला पटवारी के वसीम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आदम ने खुलासा किया कि उसने अपनी प्रेमिका से लाडले की दोस्ती के शक में यह हमला किया। हैरानी की बात यह है कि करीब 15 साल पहले भी आदम ने लाडले पर एसपी सिटी आवास के सामने हमला किया था।

CCTV कैमरे बंद, उठे सवाल 

घटना के समय एडीएम कंपाउंड की ओर लगे एएमयू के CCTV कैमरे बंद थे। यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि सुबह ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली गुल थी, जिसके कारण कैमरे काम नहीं कर रहे थे। इस लापरवाही पर यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि बैटरी बैकअप की व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई 

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के आधार पर हमले के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में पुलिस तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

कौन हैं लाडले खां :

लाडले खां मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ले के रहने वाले हैं और सिविल लाइंस के मेडिकल रोड पर रिफा पैलेस में रहते हैं। वह पेशे से बिल्डर हैं और जकरिया मार्केट में उनकी दवा की दुकान भी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : IAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने किया रिजाइन, लड़ सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने किया रिजाइन, लड़ सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव
Next Article महापापी चाचा… क्या कर डाला दो साल की मासूम के साथ… जानें

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.