Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार
देश

घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार

September 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– आतंकियों ने कबूला, घुसपैठ कराने में पाकिस्तानी सेना ने मदद की
– सीमा के नजदीक आतंकियों के लॉन्च पैड मौजूद जिनमें आतंकी घुसपैठ की फिराक में
– पठानकोट, पंजाब, गुजरात बॉर्डर पर भी हो रही है घुसपैठ की कोशिश

श्रीनगर। हर तरफ से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी का सबूत है कि घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को भारतीय सेना ने पकड़ा है। सेना ने घुसपैठियों का एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में घुसपैठिए कबूल कर रहे हैं कि भारत में घुसपैठ करने में पाकिस्तानी सेना ने उनकी मदद की है।

auto

चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह खुलासा किया। इन दोनों आतंकियों को 21 अगस्त की देर रात बारामूला से गिरफ्तार किया गया था। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों ने बताया कि घाटी में पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान कश्मीर में अशांति फैलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर आतंकियों की मदद कर रही है। सेना की तरफ से कहा गया कि हर रात पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश हो रही है। जिन दो आतंकियों को पकड़ा गया है उन्हें पाकिस्तानी सेना ने बॉर्डर पर मौजूद पोस्ट से घुसपैठ कराया था। सेना ने बताया कि सीमा के नजदीक आतंकियों के लॉन्च पैड मौजूद हैं जिनमें कई आतंकी भरे हुए हैं। इन आतंकियों को कश्मीर में शांति भंग करने के लिए भेजा जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से घाटी में पत्थरबाजी करवाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। घुसपैठ की कोशिश सिर्फ कश्मीर ही नहीं पठानकोट, पंजाब, गुजरात बॉर्डर पर भी हो रही है।
गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम मुजीद और नजीम बताये गए हैं। इनके मुताबिक अभी भी कई आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं।

सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें दोनों घुसपैठिए कबूल कर रहे हैं कि वो सीमापार कर भारत में घुसे हैं। सेना ने जो वीडियो जारी किया है उसमें पकड़ा गया आतंकी मुजीद बता रहा है कि मैं पाकिस्तान रावलपिंडी के जलेबी चौक से आया हूं। गांव का नाम जदेबान है। हम दोनों मुजाहिद्दीन और लश्कर के लिए काम करते हैं। मैंने एक हफ्ते की ट्रेनिंग भी ली है और मेरे साथ नजीम ने भी ली है। हम दोनों ने प्लान बनाया कि हम बॉर्डर क्रॉस करके जाएंगे। इस वीडियो में एक आतंकी चाय की चुस्कियां लेता हुआ दिख रहा है। वीडियो के अंत में भारतीय सेना के अधिकारी आतंकी से पूछते हैं- और चाय कैसी लगी? जिसके जवाब में आतंकी कहता है-चाय बहुत अच्छी लगी।

पत्थरबाजी में घायल ने तोड़ा दम
उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को पत्थरबाजी में घायल हुए असरार अहमद की बुधवार को मौत हो गई है। असरार अहमद का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिन में ये पांचवीं मौत है। ये सभी मौतें हिंसक प्रदर्शनों व पत्थरबाज़ी के कारण हुई हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी-पुतिन वार्ताः रूसी सेना के लिए भारत में बनेंगे कलपुर्जे
Next Article भारत ने लंदन उच्चायोग में पाक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ पर जताई चिंता

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.