अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व सांसद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर (अब पाकिस्तान में) हुआ था।
प्रो. मल्होत्रा जनसंघ के दौर से ही सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। वे लंबे समय तक सांसद और दिल्ली नगर निगम में मुख्य कार्यकारी पार्षद भी रहे। पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण की मिसाल था।
प्रो. मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से दुखी हूं। वे जमीन से जुड़े नेता थे और दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। संसद में भी उनका योगदान उल्लेखनीय था।”
Also Read : एक करोड़ की हथिनी का ‘रखवाले’ ने ही 27 लाख में कर दिया था सौदा, कैसे खुला राज… जानें

