Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 03:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरी के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, संचालक फरार
झारखंड

नौकरी के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, संचालक फरार

August 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची के हिंदपीढ़ी में नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में 300 लोगों के हस्ताक्षर और फोन के साथ संचालक कुमार शानू उर्फ अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। ठगी के शिकार युवक व युवतियों ने मंगलवार को कंपनी के ऑफिस में जमकर हंगामा किया। एवीएन ग्रांड होटल के सामने संचालित होने वाली स्मोक मल्टीप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने 300 के अलावा कई लोगों से डाटा इंट्री के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी कर फरार हो गयी। आक्रोशित युवक और युवतियों ने कंपनी के पैसा लेकर भागने पर ऑफिस का ताला तोड़कर वहां रखा सारा सामान लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी अजीत विमल सहित कई थानेदार मौके पर पहुंचे और लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। युवक और युवतियों का कहना है कि कंपनी लगभग दो लाख लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। कंपनी के संचालक का नाम कुमार शानू उर्फ अंकित बताया जा रहा है। एक-एक व्यक्ति से 2000 से 6000 तक ठगी की गयी है। बताया गया कि हिंदीपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एवीएन ग्रांड होटल के सामने संचालित होने वाली स्मोक मल्टीप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खोली गयी थी। इस कंपनी ने डाटा इंट्री के नाम पर लाखों युवक और युवतियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कंपनी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी कर रही है।

स्मोक मल्टीप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के खुले हुए करीब दो माह हुआ है। यह कंपनी डाटा इंट्री के नाम पर लोगों से रुपये लेती थी। शुरुआत में कंपनी का कहना था कि एक सप्ताह में 140 पेज भर कर देने पर 3000 मिलेंगे। इसके एवज में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों से 1200 रुपये ली जाती थी। फिर इस कंपनी ने रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाकर 3000 कर दी। इसमें 15 दिनों में 280 पेज भर कर देना होता था। इसके एवज में कंपनी ने लोगों को 6000 रुपया देने की बात कही। शुरुआती दिनों में कुछ लोगों को रुपया दिया भी गया। फिर जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ने लगी कंपनी ने रजिस्ट्रेशन फीस को बढ़ाकर 6000 रुपया कर दिया और अचानक लोगों से करोड़ों वसूल कर फरार हो गये। डीएसपी अजीत विमल ने बताया कि संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleन्यायालय के आदेश का उलंघन कर पत्नी को दिया तलाक
Next Article बोकारो: ट्रक की चपेट में आन से मरने वालों की संख्या तीन

Related Posts

Headlines

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला

November 5, 2026
झारखंड

NTPC के GM समेत इन अफसरों को 7 घंटे तक ग्रामीणों ने बनाया बंधक… जानें क्यों

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.