अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : तेज रफ्तार कार ने एक घर का चिराग बुझा दिया। हजारीबाग के चौपारण में आज यानी बुधवार सुबह भयंकर सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुजीत यादव के 13 साल के बेटे सिंटू कुमार यादव के तौर पर की गई है। सुबह करीब 8:30 बजे सिंटू ट्यूशन जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, कि तभी तेज रफ्तार से आ रही कार (वाहन संख्या BR02AU 7808) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बेतरह जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत NHAI एंबुलेंस के माध्यम से उसे चौपारण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिंटू सिलोदर (बनिवाटांड) गांव का रहने वाला था और उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, दनुआ में कक्षा 7 का छात्र था। टना चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ से सामने आई है। इस घटना से पूरे गांव और विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : एक साथ बदले गए 200 से ज्यादा अधिकारी… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : बिहार में 52 लाख वोटर्स का कट सकता है नाम, SIR के खुलासे से चौंक जाएंगे आप
इसे भी पढ़ें : SSP ने बदले तीन अधिकारियों के कंधे पर लगे सितारे



