Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चिकित्सा जैसे पेशे को बदनाम करने वाले एचएमसीएच के पूरे रैकेट का प्रशासन जल्द करें पर्दाफाश : रंजन चौधरी
झारखंड

चिकित्सा जैसे पेशे को बदनाम करने वाले एचएमसीएच के पूरे रैकेट का प्रशासन जल्द करें पर्दाफाश : रंजन चौधरी

June 1, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग। जब बाड़ ही खेत की फसल खाने लगे तो खेत भगवान भरोसे हो जाता है। यह कहावत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। इस एचएमसीएच पर पूरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कई जिलों के निवासियों के मरीजों को बेहतर इलाज की एक उम्मीद या आस जगी है, जब वहां की व्यवस्था चरमरा जाए तो गरीब, लाचार, मजबूर मरीजों की उम्मीदें टूटती हैं और वर्तमान हेमंत सरकार पर कई सवाल भी उठने लाज़मी हो जाते हैं। सरकार की उदासीनता, प्रशासन की अनदेखी और एचएमसीएच प्रबंधन की लापरवाही से यहां नाम बड़े दर्शन छोटे वाली कहावत भी बखूबी चरितार्थ हो रही है।

जब यह सदर अस्पताल था तब साधन- संसाधन के अलावे डॉक्टरों के लिए मारामारी होती थी। लेकिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तब्दील होने के बाद यह कमियां बहुत हद तक दूर हुई लेकिन वर्तमान समय में भी यहां इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त नहीं होती है और उन्हें आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ के भरोसे या यूं कहें तो भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। कोरोना के आपदा को भी यहां के प्रबंधक और कर्मियों ने अपने लिए अवसर बनाया और मनमानी करते हुए खूब लूट मचाई।

जहां एक और कोरोना संक्रमण से मरीज जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे, मरीजों के परिजन कष्ट और पीड़ा से परेशान थे तभी अस्पताल में तैनात कुछ लालची नर्सिंग कर्मी और बाबू से लेकर पदाधिकारी तक इस महामारी को अपने लिए पैसे कमाने का अवसर बना दिया। उक्त बातें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कही। सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सदर अस्पताल के वक्त से यहां की व्यवस्था सुधारने और लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा दिलाने के लिए हमेशा मशक्कत किया है। पिछले करीब 7 वर्षों से वे नियमित रूप से अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ मरीजों के हित में मुखर रहे हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच पिछले करीब डेढ़ महीने से वे खुद संक्रमित होने और पारिवारिक परेशानियों की वजह से सशरीर सेवा दे पाने में असमर्थ हैं लेकिन दूरभाष के जरिए जरूरतमंदों को हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा की राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच करते हुए चिकित्सा जैसे पुनीत पेशे को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास करने वाले लोगों के पूरे रैकेट का पर्दाफाश जल्द करना चाहिए ताकि आवाम भी मनुष्य रूपी इन दैत्यों से परिचित हो सके। इस घृणित अपराध में शामिल सभी लोगों को समाज के अन्य अपराधियों के तर्ज पर कड़ी सजा भी अवश्य मिलनी चाहिए ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों के द्वारा बड़कागांव विधायक ने उपलब्ध कराया मेडिकल उपकरण व सामग्रियां
Next Article विपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा करना ही हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए : करण जायसवाल

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.