Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 07:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों के द्वारा बड़कागांव विधायक ने उपलब्ध कराया मेडिकल उपकरण व सामग्रियां
झारखंड

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों के द्वारा बड़कागांव विधायक ने उपलब्ध कराया मेडिकल उपकरण व सामग्रियां

June 1, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। वैश्विक कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा संचालित पहल हेल्प इंडियन हाॅस्पीटल के सौजन्य से जिला प्रशासन हजारीबाग को विभिन्न मेडिकल उपकरण और सामग्रियां उपलब्ध कराई हैं। बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने प्रदत्त सामग्रियों को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समन्वय एवं सामूहिक प्रयास से विधायक बड़कागांव ने मंगलवार को उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द को उनके कार्यालय कक्ष में पांच बाइपैप, तीन आक्सीजन कंसंट्रेटर, एक ईसीजी मशीन, एक मल्टी पैरा माॅनिटर, उन्नीस आक्सीजन फ्लो मीटर, छब्बीस ऑक्सीजन मास्क, चार नेबुलाईजर किट, पचास पीपीई किट सहित दो सौ एन-95 मास्क उपलब्ध कराया गया।

बाईपैप मशीन का प्रयोग नॉन इनवेसिव तरीके से वेंटिलेशन थेरेपी देने, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग वातावरण से ऑक्सीजन लेकर मरीज को देने, ईसीजी और मॉनिटर का उपयोग गंभीर मरीजों की स्थिति को मॉनिटर करने में होगा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनहित में उक्त मेडिकल उपकरण और सामग्रियां उपलब्ध कराई गई है ताकि क्षेत्र के लोगों के कोरोना ईलाज में मदद मिल सके। वहीं उपायुक्त ने विधायक और हेल्प इंडियन हॉस्पिटल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपलब्ध कराई गई चिकित्सीय उपकरणों से मरीजों के बेहतर इलाज में सहायता मिलेगी। साथ ही उपायुक्त हजारीबाग द्वारा सभी सामग्रियों को सूची सहित सिविल सर्जन, हजारीबाग को उपलब्ध कराते हुए उन्हें कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज हेतु प्रयोग में लाने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डाॅ संजय कुमार जायसवाल, बरही एसडीओ कुमार तारांचद सहित अन्य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनएसएस एवं यूनिसेफ ने आयोजित किया ‘मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन’ विषय को लेकर राज्य स्तरीय ओरियंटेशन वेबिनार
Next Article चिकित्सा जैसे पेशे को बदनाम करने वाले एचएमसीएच के पूरे रैकेट का प्रशासन जल्द करें पर्दाफाश : रंजन चौधरी

Related Posts

Headlines

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026

राशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.