अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chatra : NTPC नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना को मंगलवार को नया परियोजना प्रमुख मिल गया। आलोक कुमार त्रिपाठी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी निवर्तमान परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सुआर से ली। श्री त्रिपाठी इससे पहले एनटीपीसी रामागुंडम सुपर थर्मल पावर स्टेशन में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। रामागुंडम में उनके कार्यकाल के दौरान परियोजना के परिचालन और प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उनकी रणनीतिक सोच और प्रबंधन कौशल से उत्पादन क्षमता को मजबूती मिली। अब उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना भी और तेज़ गति से आगे बढ़ेगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री त्रिपाठी ने कहा – “एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना का नेतृत्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां की समर्पित टीम के साथ मिलकर हम बिजली उत्पादन को और बेहतर बनाएंगे तथा एनटीपीसी की विश्वसनीय और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराने की दृष्टि में सार्थक योगदान देंगे।”
बता दें कि नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए अहम है। इस परियोजना के पूर्ण क्षमता से चलने पर राज्य और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति और मजबूत होगी।
इस मौके पर परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नए प्रमुख का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नॉर्थ कर्णपुरा नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इसे भी पढ़ें : NTPC में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 30 हजार से सवा लाख

