Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 09:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, चतरा में 5 नक्सलियों को किया ढेर
Headlines

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, चतरा में 5 नक्सलियों को किया ढेर

April 3, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Chatra. झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में हाल के दिनों में सबसे बड़ी कामयाबी सोमवार को हासिल की, जब उसने चतरा के लावालौंग इलाके में हुई मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया। मारे गये माओवादियों में पांच से 25 लाख तक के इनामी शामिल हैं। उनके पास से दो एके 47 और दो इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किये गये हैं। यह जानकारी चतरा के एसपी राकेश रंजन ने दी।

मारे गये नक्सलियों की पहचान गौतम पासवान, चार्लीस उरांव, नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया के रूप में की गयी है। इनमें गौतम और चार्लीस माओवादियों की स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) के सदस्य थे। उन पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था। नंदू, अमर गंझू और संजीत सब जोनल कमांडर थे और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

जानकारी के अनुसार चतरा-पलामू सीमा पर स्थित लावालौंग के ग्रहे जंगल में चतरा और पलामू जिला पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, जैप और आइआरबी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। जवानों की टीम जब लावालौंग थाना क्षेत्र में गश्त पर थी, उसे नक्सली मूवमेंट की जानकारी मिली। इस पर सुरक्षा बलों ने मोर्चाबंदी कर माओवादियों को घेर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी। करीब दो घंटे की फायरिंग के बाद नक्सली दस्ता जंगल का लाभ उठा कर भाग निकला।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में कांबिंग आॅपरेशन चलाया। इसी दौरान मुठभेड़ स्थल से पांच शव बरामद किये गये। इसके अलावा वहां से दो एके 47, दो इंसास राइफल और दो देशी राइफल बरामद किये गये। कुछ नक्सली सामान भी सुरक्षा बलों के हाथ लगे। इनमें गोलियां और दैनिक उपयोग के सामान शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल पर बने कैंप को भी सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।मारे गये नक्सलियों पर झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में 247 मामले दर्ज हैं। इनमें गौतम पासवान पर एक सौ, अजीत उरांव पर 50, अमर गंझू पर 18, अजय यादव पर 12 और सुजीत भुइयां पर 67 मामले दर्ज हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवरुण स्टेज पर सुपर मॉडल जीजी हदीद को बुलाए और गोद में उठाकर किया किस
Next Article भाई साहब ‘मियाजाकी’ आम बिकता है ढ़ाई लाख रुपये प्रतिकिलो

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.