Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक्शन में जमशेदपुर पुलिस, 9 पर CCA, 150 तड़ीपार
झारखंड

एक्शन में जमशेदपुर पुलिस, 9 पर CCA, 150 तड़ीपार

March 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CCA
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से 9 अपराधियों पर CCA लगाने के प्रस्ताव को हाईकोर्ट से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब अन्य 24 लोगों पर पुलिस CCA के तहत कार्रवाई करने जा रही है। जिले में अबतक लगभग 100 से अधिक अपराधियों पर CCA के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल में रखा गया है। 150 अपराधियों पर तड़ीपार की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब आर्म्स एक्ट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रही है। इसमें जिनपर भी वर्तमान में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है, उन्हें CCA के दायरे में पुलिस लेगी। उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल में ही रखा जाएगा। जिस तरह से नक्सलियों को लेकर इंटर स्टेट मीटिंग की जाती थी, ठीक उसी तरह आर्म्स की बरामदगी के मामले और उसके केस को लेकर पुलिस अंतरराज्यीय सीमा के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी, ताकि आर्म्स की आपूर्ति रुके। इस मामले पर जिला प्रशासन का कहना है कि अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement Advertisement

मामले में जानकारी देते हुए जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस ने 9 लोगों को CCA लगाकर उसका प्रस्ताव हाईकोर्ट भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। अब आर्म्स एक्ट के मामलों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इनपर लगा CCA

बागबेड़ा सीपी टोला निवासी मनीष वर्मा उर्फ राइडर, बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी सुमित मंडल उर्फ बाबू, कुंदन सिंह, बारीगोड़ा निवासी रोशन बंगाली, गोलमुरी निवासी करण सिंह, सीतारामडेरा निवासी सुजल बहादुर उर्फ बोटे, भुइयांडीह निवासी अभिजीत मंडल, मानगो निवासी राहुल गुप्ता उर्फ शोले, हयातनगर निवासी मो. साजिद उर्फ राजा। CCA का विस्तार 12 फरवरी से लेकर 11 अप्रैल तक के लिए किया गया है।

इसे भी पढ़ें : JJMP का एरिया कमांडर पप्पू धराया, सुप्रीमो के हुक्म पर करता था…

इसे भी पढ़ें : कुख्यात चोर धीरज जालान का नेटवर्क ध्वस्त, SSP क्या बोले… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात चोर धीरज जालान का नेटवर्क ध्वस्त, SSP क्या बोले… देखें
Next Article ताबड़तोड़ एनकाउंटर में जांबाजों के मार गिराये 11 महिला नक्सली सहित 17 माओवादी… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.