Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिवाली से पहले CM हेमंत का गिफ्ट, 3.88 लाख ‘मंईयां’ के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर
झारखंड

दिवाली से पहले CM हेमंत का गिफ्ट, 3.88 लाख ‘मंईयां’ के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

October 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंईयां
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : दीपावली और छठ पूजा से पहले झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत रांची जिले की महिलाओं को अक्टूबर माह की सम्मान राशि के तौर पर कुल 97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। यह राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है।

रांची की 3.88 लाख महिलाओं को मिला लाभ

जिला प्रशासन के अनुसार, इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुक महिलाओं को प्रति लाभुक 2,500 रुपये की राशि दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम है।

auto

डीसी ने कही बड़ी बात

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा, “यह योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन पर्वों के अवसर पर यह राशि महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान मिले।

किस प्रखंड में कितना हुआ भुगतान

रांची जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। कुछ प्रमुख क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार है…

  • अनगड़ा : 16,843 लाभुक
  • अरगोड़ा शहरी क्षेत्र : 12,417 लाभुक
  • बड़गाईं शहरी क्षेत्र : 9,413 लाभुक
  • बेड़ो : 20,797 लाभुक
  • बुंडू : 8,525 लाभुक
  • बुंडू नगर पंचायत : 3,572 लाभुक
  • बुढ़मू : 18,073 लाभुक
  • चान्हो : 19,894 लाभुक
  • हेहल शहरी क्षेत्र : 15,442 लाभुक
  • कांके : 31,828 लाभुक
  • कांके शहरी क्षेत्र : 1,325 लाभुक
  • माण्डर: 23,395 लाभुक
  • नगड़ी : 18,159 लाभुक
  • नगड़ी शहरी क्षेत्र : 8,168 लाभुक
  • नामकुम : 18,021 लाभुक
  • नामकुम शहरी क्षेत्र : 9,078 लाभुक
  • ओरमांझी : 18,310 लाभुक
  • सदर शहरी क्षेत्र : 21,754 लाभुक
  • सिल्ली : 21,382 लाभुक
  • तमाड़ : 18,714 लाभुक
  • सोनाहातू : 13,192 लाभुक
  • रातू : 18,792 लाभुक
  • राहे : 9,647 लाभुक

महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की राह

झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार का मानना है कि इस तरह की योजनाएं महिलाओं को न केवल आर्थिक मदद देती हैं बल्कि उनके आत्मसम्मान और सामाजिक स्थिति को भी मजबूत करती हैं।

इसे भी पढ़ें : भाभीजी के ‘लाल कोठी’ जाते ही एक्टिव हो गये मौसाजी, राजधानी में करने लगे खेला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या दीपोत्सव 2025: 29 लाख दीयों से जगमग हुई राम की नगरी, बना विश्व रिकॉर्ड
Next Article बिहार में 23,175 पदों पर Vacancy, इंटर पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.