Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस और झामुमो ने आदिवासियों को लूटने का काम किया: जेपी नड्डा
झारखंड

कांग्रेस और झामुमो ने आदिवासियों को लूटने का काम किया: जेपी नड्डा

December 1, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– वाजपेयी सरकार ने अलग राज्य बनाया, डबल इंजन की सरकार झारखंड को संवार रही है

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मिलकर यहां के आदिवासियों को सिर्फ लूटने का काम किया। नड्डा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की दोस्ती है। इनका विकास से कोई लेनदेना नहीं है।

नड्डा रविवार को भाजपा उम्मीदवार श्रीनाथ और जेबी तुबिद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं। जब अलग झारखंड की मांग चल रही थी, उस समय कांग्रेस के लोग यहां की जनता पर गोलियां चलवा रहे थे। कांग्रेस और झामुमो आदिवासियों के नाम पर लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं लेकिन जब आदिवासियों के हित की बात आई तो घड़ियाली आंसू बहाने लगे। इन्होंने पिछड़ों को उनका हक नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। हमारे देश के सैनिक वन रैंक-वन पेंशन की लंबे समय से मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस मांग पर कुछ नहीं किया। नरेन्द्र मोदी ने 22 लाख फौजियों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ दिया और 11 हजार करोड़ रुपये फौजियों के घर पहुंचाए।

उन्‍होंने कहा कि झारखंड राज्‍य का सपना अटल बिहारी वाजपेयी ने साकार किया और उसे भाजपा की डबल इंजन की सरकार संवार रही है। झारखंड में आपने भाजपा का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा में 14 में से 12 सीटें पार्टी को और एक हमारे सहयोगी दल को दी। इस लोकसभा चुनाव में 2014 की तुलना में छह लाख वोट ज्यादा आपने भाजपा को दिए। आपने समर्थन दिया तो पीएम मोदी ने इस छोटे से कार्यकाल में भारत की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी के नेतृत्व में जहां देश आगे बढ़ा, वहीं रघुवर दास के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ा।

उन्‍होंने कहा कि पांच साल में आपने देखा है कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, स्थाई सरकार, कोई खरीद फरोख्त नहीं, ऐसी भाजपा की सरकार चली है। झारखण्ड की तकदीर और तस्वीर बदली है। देश में एक माहौल था कि झारखंड की सरकार तो ऐसी है, कभी चलती है, बदलती है, राष्ट्रपति शासन लगता है। उन्‍होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत हमने आठ करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस का सिलेंडर दिया है, इसमें से 33 लाख झारखंड में दिए हैं। मोदी ने एक सिलेंडर मुफ्त दिया तो रघुवर दास ने अपनी सरकार की तरफ से एक और सिलेंडर मुफ्त दिया। ये है डबल इंजन सरकार का फायदा। डबल इंजन की सरकार यह होती है कि जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना दोनों मिल जाते हैं, तो प्रधानमंत्री की ओर से छह हजार रुपए सालाना किसान को मिलता है और रघुवर सरकार पांच एकड़ तक 5-5 हजार प्रति एकड़ जोड़कर देती है।

नड्डा ने कहा कि लंबे समय तक झारखंड में नक्सलवाद था और पिछली सरकारों में उसे संरक्षण मिल रहा था। आज नक्सलवाद जड़ से समाप्त हो रहा है। नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। जब कांग्रेस का शासन था तो 13वें वित्त आयोग में 55,253 करोड़ रुपये राज्य को मिले थे। जब 14वां वित्त आयोग आया तो दिल्ली में मोदी और यहां पर रघुवर की सरकार थी तो आपको छह गुना अधिक तीन करोड़ 8 लाख 487 करोड़ रुपये मिले।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून और अनुच्‍छेद 370 देश के लिए कलंक था। इस कलंक को मोदी सरकार ने हटाने का काम किया। पूर्ववर्ती सरकारों ने वोटबैंक की राजनीति के लिए ट्रिपल तलाक और धारा 370 जैसे कलंक को बनाए रखने का काम किया। जब इस देश से बाल विवाह, सती प्रथा, दहेज प्रथा समाप्त हुआ तो ट्रिपल तलाक क्यों नहीं हो सकता। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के विकास के लिए कार्य किया गया। नड्डा ने कहा कि मई महीने में उंगली से ईवीएम की मशीन में कमल का निशान दबाया था। उसी ताकत का नतीजा है कि हमारे सांसदों ने लोकसभा में बटन दबाकर अनुच्छेद 370 को धराशायी कर दिया। दुनिया के कई इस्लामिक देशों में तीन तलाक गैरकानूनी है लेकिन हमारे देश की मुस्लिम महिलाओं पर तीन तलाक की तलवार अभी तक लटक रही थी। अब भाजपा सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कर दिया है। यूएपीए और एनआइए विधेयक में बदलाव किया और सख्त कानून बनाया।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने अवैध गतिविधियां निषेध अधिनियम यूएपीए पारित किया। इससे भारत के गृह मंत्रालय को यह ताकत मिल गई कि जो देश विरोधी आतंकी गतिविधि करेगा, उसे देश के अंदर और बाहर भी आतंकवादी घोषित करके उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। इसी लोस सत्र में एनआईए विधेयक में परिवर्तन हुआ है। यह परिवर्तन वह है कि यहां कोई भी आतंकवादी गतिविधियां करके दुनिया के किसी भी देश में चला जाएगा, तब भी एनआईए उन्हें पकड़कर लाएगी। ये मोदी ने किया है, कहीं भी आतंकवादी जाएंगे, पकड़कर लाएंगे, हिसाब करेंगे। नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। विकास के बल पर ही देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाई। देश आज प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। झारखंड के विकास प्रदेश में रघुवर दास के नेतृत्व में मजबूत और स्थिर सरकार बनाएं, तभी झारखंड राज्य का भला हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोकारो में बोले राजनाथ सिंह-देश के हर राज्य में लागू करेंगे एनआरसी
Next Article संसद में उठी हैदराबाद बलात्कार मामले के दोषियों को कठोर सजा देने की मांग

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.