Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोकारो में बोले राजनाथ सिंह-देश के हर राज्य में लागू करेंगे एनआरसी
झारखंड

बोकारो में बोले राजनाथ सिंह-देश के हर राज्य में लागू करेंगे एनआरसी

December 1, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– रक्षा मंत्री ने बेरमो में की भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में चुनावी सभा
– कहा, भाजपा का राजनीतिक इतिहास रहा है कि जो कहा, उसे पूरा किया

रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश के सभी राज्यों में एनआरसी लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को जानने का आधिकार है कि उनकी भूमि पर अवैध अप्रवासी कौन है। यह पता तो चलना ही चाहिए कि कौन देसी है और कौन विदेशी लेकिन इससे कुछ पार्टियों को चिंता हो गई है। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है। वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं, पर हम इतने अमानवीय भी नहीं हैं कि उनकी गर्दन काटेंगे, बल्कि उनके देश उन्हें वापस ले लें।

राजनाथ सिंह रविवार को बोकारो जिले के बेरमो में भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की अखंडता को अब जाकर बल मिला है। चुटकी बजाकर हमलोगों ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त कर एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान खत्म कर दिया गया।

राम लला का भव्य मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती
रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक इतिहास रहा है, जो कहा उसे पूरा किया। राम जन्मभूमि अयोध्या में ही श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। हमने अपने घोषणा पक्ष में वादा किया था तो कुछ पार्टियां हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

पहले चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया कि झारखंड में फिर बनेगी हमारी सरकार
राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा के पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और हमारी फिर से सरकार बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रधानमंत्री, मंत्री और मुख्यमंत्रियों पर कोई भी दाग नहीं लगे। कोई उंगली नहीं उठा सकता कि वे भ्रष्ट हैं।

नक्सलवाद से भी हमारा देश जल्द मुक्त होगा
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने भारत को ताकतवर देश बनाया और आज इस बात को पूरी दुनिया मान रही है। पाकिस्तान के आतंकियों ने कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने चटपट फैसला किया और भारत की सेना के जवान पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया कर आए। नक्सलवाद से भी हमारा देश जल्द मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि जो कभी नहीं हुआ, वह अब भारत में हो रहा है। यह है आज के भारत की ताकत।

अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में
राजनाथ ने कहा कि आज अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में है। जब सरकार बनी थी तब यह 9वें पायदान पर था। जैसे मोदी सरकार चल रही है, वैसी ही चलती रही तो 2030 तक हमारा देश विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में होगा।

भाजपा ने जाति-मजहब नहीं, बल्कि इंसानियत की राजनीति की
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी जाति-मजहब के नाम पर राजनीति नहीं की, बल्कि इंसान और इंसानियत के लिए राजनीति की है। तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त कर एक वर्ग की महिलाओं की खुशी बची। कांग्रेस में तो पीएम से लेकर सीएम और मंत्री तक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन, भाजपा में सभी भ्रष्टाचार मुक्त हैं। यह कोई छोटी बात नहीं हैं।

इस सरायकेला से इस बार गणेश महली को 29 हजार से जिता दीजिए
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार गणेश महली के पक्ष में आदित्‍यपुर में सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि हमारे गणेश महाली पिछली बार भी चुनाव लड़े थे। 900 वोटों से गड़बड़ हो गया था, लेकिन इस बार जीता दीजिए। पिछली बार 900 से हार गए थे, तो इस बार इनको 29 हजार से विजयी बनाएं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार आवास बना रही है। शौचालय दे रही है। बिजली भी दे रही है और उसमें रहने वाली माताओं-बहनों को खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हे भी दे रही है। हमारी भाजपा सरकार का संकल्प है कि 2022 तक हिंदुस्तान में एक भी परिवार ऐसा न बचे, जिसके सिर पर छत न हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए कानून का क्रियान्वयन और परिवारों में संस्कार जरूरी: मोहन भागवत
Next Article कांग्रेस और झामुमो ने आदिवासियों को लूटने का काम किया: जेपी नड्डा

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.