Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 09:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चार दिवसीय छठ महापर्व 31 अक्टूबर से, तैयारियां जोरों पर
झारखंड

चार दिवसीय छठ महापर्व 31 अक्टूबर से, तैयारियां जोरों पर

October 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। चार दिनों तक मनाया जाने वाला महापर्व 31 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। एक नवम्बर को खरना के बाद व्रती 36 घंटे का उपवास करेंगे। दो नवम्बर को सांध्यकालीन अर्घ्य और तीन नवम्बर को भगवान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य समर्पित किया जाएगा। इधर महापर्व की तैयारियां तेज हो गयी हैं। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में स्थित प्रमुख तालाबों में साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है।

राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई और विद्युत सज्जा के काम को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। वहीं देवघर जिले की उपायुक्त नैन्सी सहाय ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों की बेहतर सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले के लोगों से स्वच्छ देवघर अभियान के तहत महापर्व छठ के बाद भी घाटों को साफ रखने की अपील की।

Advertisement Advertisement

इधर, छठ महापर्व में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 31 से पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। रांची स्टेशन से यह ट्रेन बोकारो, गोमो और गया होते हुए पटना जाएगी। वहीं दूसरी ट्रेन रांची और जयनगर के बीच सुविधा स्पेशल के नाम से चलेगी। इधर, रांची से खुलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त डब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि जिन ट्रेनों में अतिरिक्त डब्बे लगाए जा रहे हैं, उनमें हटिया यशवंतपुर एक्सप्रेस, हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस और रांची भागलपुर तथा रांची जयनगर एक्सप्रेस शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूरोपीय सांसदों की जम्मू-कश्मीर यात्रा को प्रियंका ने बताया अनोखा राष्ट्रवाद
Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026

अब जूता बनेगा हथियार, फौजी AI शू से करेंगे दुश्मन पर सीधा वार

April 30, 2026

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.