Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 12:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां
झारखंड

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां

October 29, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही राजनीतिक दल जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रही है।

विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता राज्य के कई जिलों में कैंप किये हुए हैं। साथ ही पार्टी की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में सबसे अधिक सक्रिय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। विगत दो महीनों से भाजपा की ओर से राज्य में कई तरह के कार्यक्रम चलाये गये। इनमें मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के कई नेता राज्य के विभिन्न जिलों और अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आम सभा सह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन संथाल परगना में ज्यादा सक्रिय हैं। वह लगातार जनता से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। इधर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की ओर से जनादेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। कांग्रेस के जन आक्रोश रैली का समापन 30 अक्टूबर को विधानसभा मैदान में होगा। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी और मध्य प्रदेश के मंत्री उमंग सिंघार सहित अन्य लोग शामिल होंगे।यह सभी राजनीतिक दल राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करेगी। जनता पिछले पांच वर्षों में रघुवर सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को देख रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से चलाये जा रहे अभियान में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता अब बदलाव चाहती है। इसलिए जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि आये दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता का रूझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है।

झाविमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी तौहीद आलम ने पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी विभिन्न जिलों में कार्यक्रम का आयोजन कर जनता से संवाद कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार दिवसीय छठ महापर्व 31 अक्टूबर से, तैयारियां जोरों पर
Next Article हजारीबाग में टीपीसी नक्सलियों ने सात वाहन फूंके

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
झारखंड

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.