अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा में ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से रविवार को महुलिया पंचायत में किसानों को गेहूं और चना बीज दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध बीज किसानों को सौंपा। बीज वितरण कार्यक्रम में डीएओ खुशबू कुमारी ने एफपीओ के कार्यों को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ असली किसानों तक पहुंचे, तभी योजनाएं सफल मानी जाती हैं।
881 किसान एफपीओ से जुड़े
एफपीओ के निदेशक धर्मेंद्र दूबे ने बताया कि कंपनी की स्थापना 2021 में नाबार्ड के सहयोग से हुई थी। तब से अब तक खरीफ और रबी दोनों मौसम में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में 881 किसान कंपनी से जुड़े हुए हैं।
रबी में 27 टन गेहूं बीज का वितरण
उन्होंने बताया कि इस बार खरीफ में 250 किसानों को धान, सावां, अरहर, मक्का और मूंगफली के बीज दिए गए। रबी में 350 किसानों के लिए 27 हजार किलो गेहूं और चना बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
किसानों को कृषि ऋण की सुविधा
धर्मेंद्र दूबे ने बताया कि ग्रामीण बैंक के सहयोग से संयुक्त दायित्व समूह योजना के तहत किसानों को कृषि ऋण भी दिया जा रहा है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती के लिए जरूरी पूंजी आसानी से मिल रही है। कार्यक्रम में जिला परामर्शी जीतेंद्र उपाध्याय, किसान विजय तिवारी, मुखिया पति वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी की चाह में बनाया खतरनाक प्लान, पत्नी और बच्चे को…

