Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गंभीर संकट में भारतीय अर्थव्यवस्था : पी. चिदंबरम
झारखंड

गंभीर संकट में भारतीय अर्थव्यवस्था : पी. चिदंबरम

December 6, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रघुवर सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया
रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है। झारखंड पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है क्योंकि झारखंड खनिज आधारित राज्य है। खनिज की जरूरत हर सेक्टर में है। देश में गरीबी दर घटी है, लेकिन राज्य में इसकी दर 1.6 प्रतिशत बढ़ी है। बेरोजगारी के मामले में झारखंड देश में चौथे नंबर पर है।

चिदंबरम शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के गंभीर संकट में होने का प्रमाण इसी बात से मिलता है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने दस महीने पहले 7.4 प्रतिशत की दर से जीडीपी में वृद्धि का अनुमान लगाया था, लेकिन अब आरबीआई ने ही इसे घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की गयी है, लेकिन झारखंड की स्थिति अत्यंत खराब है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में झारखंड का स्थान रघुवर शासन में गिरकर 30वें स्थान पर पहुंच गया है और झारखंड से सिर्फ दो-तीन राज्य ही नीचे हैं।

auto

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में 2014 में 43 हजार करोड़ कर्ज था, जो 2019 में बढ़कर 85 हजार करोड़ पहुंच गया है। सारे उद्योग-धंधा बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनोमी ( सीएमआइ) के अनुसार पिछले कुछ दिनों में 27 हजार यूनिट बंद कर दिये गये है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को संकट में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी। चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था, गरीबी और बेरोजगारी को लेकर कई सवाल उठाये। उन्होंने मौजूद अर्थव्यवस्था को बेहद निराशानजक बताया। चिदंबरम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था इससे पहले कभी भी इतनी खराब नहीं थी।

रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल

उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन करने में भाजपा फेल हो गयी लेकिन हम पास हो गए। देश और कई राज्य अभी अयोग्य हाथों में हैं। राज्य को योग्य हाथों में पहुंचाना है। चिदंबरम ने केंद्र की मोदी और राज्य की रघुवर सरकार की डबल इंजन की सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

भाजपा सरकार ने खनिज संपदा को लूटने का काम किया

चिदंबरम ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर है। भाजपा की सरकार ने खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। साथ ही रघुवर सरकार ने यहां के आदिवासियों को छला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी, बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता, किसानों के धान 2500 रुपये क्विटल खरीदेगी। साथ ही हर व्यक्ति को घर बनाने के लिए जमीन मुहैया करायेगी। किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज को माफ करेगी। सीएनटी-एसपीटी एक्ट सही ढंग से लागू होगा। हर व्यक्ति को राशन की सुविधा मिलेगी, राशन के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य में शिक्षित लोगों को टिकट दिया है। महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए छह महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं।

हरियाणा में भाजपा को कमजोर किया तो महाराष्ट्र में आने से रोका

उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में भाजपा को कमजोर किया, महाराष्ट्र में उसे सत्ता में आने से रोक दिया। उन्होंने लोगों से झारखंड में भाजपा को हराने की अपील की। प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और सह प्रभारी उमंग सिंहार सहित अन्य नेता मौजूद थे।

जमानत के आदेश को ठीक से पढ़े भाजपा नेता

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्लंघन का सवाल उठा रहे हैं, वह जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्ता पर काबिज है। इस चुनाव में झारखंड से भाजपा की सरकार को हटाना है।

हैदराबाद में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर

हैदराबाद में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर संबंधी सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि यह मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है। इससे पहले चिदंबरम ने कांग्रेस नेताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव के कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवारों के बारे में भी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम आइएनएक्स मीडिया घोटाले में जमानत मिलने पर 106 दिनों बाद गुरुवार को नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरायकेला विस : हैट्रिक लगा चुके चंपई सोरेन के लिए इस बार राह आसान नहीं
Next Article सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे : हेमंत सोरेन

Related Posts

Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.