Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नदी में डूबकर रांची के दो युवकों की मौत
झारखंड

नदी में डूबकर रांची के दो युवकों की मौत

August 16, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूंटी। खूंटी प्रखंड अंतर्गत रंगरोड़ी गांव के समीप कांची नदी में डूबने से रांची के सेकेंड स्ट्रीट शिवाजी चौक हिंदपीढ़ी निवासी दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम ऋषभ कुमार शर्मा (20) दीपक उर्फ दीपू कुमार शर्मा (19) है। दोनों रिश्ते में भाई हैं। घंटों मशक्कत के बाद नदी से बरामद हुए एक शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गत शनिवार की शाम हुई इस दुर्घटना की सूचना स्वजनों को मिलते ही रात में ही वे घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से नदी में शव को ढूंढने का प्रयास करने लगे। पुलिस को सूचना मिलने पर खूंटी एसडीपीओ आशीष कुमार महली भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और नदी की धार को रोकने के लिए क्रशर से डस्ट और खाली बोरों का जुगाड़ कराया। फिर खाली बाेरों में डस्ट को भरकर ग्रामीण नदी की धार को दूसरी ओर मोड़ने की कवायद करने लगे। घंटों चली इस कवायद के बाद जहां चट्टान में शव फंसा था वहां जब पानी कम हुआ तो भोर में करीब तीन बजे दीपक का शव एक चट्टान में फंसा हुआ बरामद किया गया। लेकिन ऋषभ का शव बरामद नहीं हो सका। इस पर रविवार को भी सुबह से ही ग्रामीण व पुलिस बल के जवान नदी में शव को तलाशते रहे। दोपहर में लगभग 12 बजे रांची से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और शव की तलाश में जुट गई।
शनिवार रात से ही शवों की तलाश में जुटे मृतकों के रिश्तेदार सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि उसके मामा का लड़का ऋषभ व मौसी का लड़का दीपू अपने सात दोस्तों के साथ शनिवार की दोपहर बाइक से घर से निकले थे। संभवतरू वे यहां पिकनिक मनाने आए थे। नदी में नहाने के दौरान जब ऋषभ पानी में डूबने लगा तो दीपू उसे बचाने का प्रयास करने लगा और इसी प्रयास में दोनों नदी में स्थिति चट्टानी गुफा में समा गए।
दोनों मृतकों के पिता नहीं हैं
सुमित ने बताया कि दोनों मृतकों के पिता नहीं हैं। दीपू अपनी दो बहनों के बीच अकेला भाई था और वहीं ऋषभ का एक छोटा भाई है। सुमित ने बताया कि दाेनों के पिता की मौत होने के बाद से वे सभी साथ में रहते थे। ऋषभ लैपटॉप, मोबाइल की मरम्मत व सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता था। वहीं दीपू बिजंली मिस्त्री का काम सीख रहा था।
शव को नदी से ढूंढने में स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शनिवार रात से ही ग्रामीण वहां जुटे रहे नदी की धार को मोड़ने का प्रयास करते रहे। रातभर प्रयास करने के बाद रविवार को भी पूरे दिन ग्रामीण तब तक डटे जब तक नदी से दोनो शव बरामद नहीं हो गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो दिन से बंद है झारखंड इस्पात प्लांट, 500 मजदूरों के रोजगार पर संकट
Next Article पूर्व क्रिकेटर और योगी सरकार के मंत्री चेतन चौहान का कोरोना से निधन

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.