अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/New Delhi : झारखंड बीजेपी के महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड की ज्वलंत समस्याओं और गंभीर चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. वर्मा ने PM मोदी को बताया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण की घटनाओं ने जनसंख्या संतुलन को प्रभावित किया है। उनका कहना था कि यह बदलाव राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।
सांसद ने यह भी कहा कि झारखंड में कोयले की चोरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था ने हालात को और खराब कर दिया है। उन्होंने हाल ही में उभरते संथाली आदिवासी आंदोलनकारी नेता सूर्य नारायण हाँसदा की पुलिस द्वारा कथित सुनियोजित हत्या का मामला भी उठाया। डॉ. वर्मा के अनुसार इस घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है और आदिवासी समाज में गहरी नाराजगी है। इसके अलावा उन्होंने झारखंड सरकार पर भी भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया और कहा कि इससे राज्य की प्रगति और जनता का विश्वास, दोनों को गहरी चोट पहुंची है।

हालांकि डॉ. वर्मा ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि झारखंड में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से राज्य की चुनौतियों का समाधान जल्द ही होगा।

इसे भी पढ़ें : साइबर क्रिमिनल्स के सात मददगार CID के शिकंजे में, ठगी के 31 करोड़ रुपय फ्रीज

