Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री बनाने नहीं, झारखंड की तकदीर बदलने के लिए है यह चुनावः जेपी नड्डा
झारखंड

विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री बनाने नहीं, झारखंड की तकदीर बदलने के लिए है यह चुनावः जेपी नड्डा

December 4, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं है। किसी को विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी नहीं है। ये चुनाव झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला है। नड्डा बुधवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार देव कुमार धान के पक्ष में बारीडीह के पड़हा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद था। आप शाम में यहां घूम नहीं सकते थे। पर अब घूम रहे हैं। एक बार फिर से भाजपा को वोट दें नक्सलवाद को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सात दिसम्बर को आपका मत सिर्फ इसलिए ना पड़े कि देव कुमार धान को जिताना है, बल्कि इसलिए पड़े कि एक स्थिर सरकार के लिए भाजपा को जिताने के लिए पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनायी। इससे पांच साल एक स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली। इसलिए कहने आया हूं कि मजबूत वोट से मजबूत लोकतंत्र बनता है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में क्या होता था। भ्रष्टाचार व्याप्त था और जनता पिस रही थी। कुछ नहीं बदलने वाला ऐसा वातावरण था। 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उसके बाद से कार्य संस्कृति बदल गई, जो भ्रष्ट नेता थे वह जेल में है या बेल में है और जेल जाने के लिए तैयार हो रहे हैं।

auto

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आए दिन अटैक करता था, तकलीफें पैदा करता था। मोदी ने एक सर्जिकल स्ट्राइक किया, तो पाकिस्तान तिलमिला गया। पाकिस्तान ने सोचा ऐसा गलती से हो गया होगा और फिर हमला हुआ। मोदी ने पाकिस्तान को कह दिया था कि तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है। भारत के सैनिक घर में घुस कर मारेंगे और फिर बालाकोट में घुसकर मारा भी। उन्होंने कहा कि आपने मजबूत नेतृत्व दिया तो मोदी ने 70 साल की बीमारी अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। अब कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक सभी संविधान के दायरे में आ गए। अभी एनआईए का बिल पास किया है। पहले कोई आतंकवादी कोई घटना करके दूसरे देश में चला जाता था, तो हम कार्रवाई नहीं कर पाते थे। पर अब यहां घटना को अंजाम देने के बाद आतंकवादी जिस देश में भी जाएंगे, एनआईए घुसकर कार्रवाई करेगी। नड्डा ने कहा कि हमारी मुस्लिम बहनों पर ट्रिपल तलाक की तलवार लटक कही थी, उसे मोदी ने समाप्त कर दिया। बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया यह सभी मुस्लिम देश हैं और इनमें भी ट्रिपल तलाक को कानून से खत्म कर दिया गया था, यह हमारे यहां चल रहा था।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का मामला लंबे समय से अदालत में अटका हुआ था। भाजपा ने अदालत में जल्दी ही सुनवाई पूरी करने की अपील की थी। इसके बाद इस पर सुनवाई पूरी हुई और शांतिपूर्ण तरीके से राम जन्मभूमि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आदेश आया। दुनिया में छवि बडी हुई है। मोदी जब अमेरिका गए, तो पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति मोदी के कार्यक्रम में शामिल होता है और चीन का राष्ट्रपति महाबलीपुरम में आकर भारत से दोस्ती करता है। जब डबल इंजन की सरकार चलती है, तो विकास होता है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत की तो झारखंड में रघुवर दास ने मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना इससे किसानों को डबल फायदा हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना भारत में चल रही है। इसकी शुरुआत बिरसा मुंडा की धरती से हुई। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख की व्यवस्था की जाती है। एक रुपए में 50 लाख तक की रजिस्ट्री और वह भी महिलाओं के नाम पर कभी सोचा नहीं गया था। यह झारखंड में हुआ महिला सशक्तिकरण का आया बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो का महा मिलावटी घालमेल है। यह कुर्सी से दूर रहें तो मछली की तरह छटपटाते हैं। भाजपा आपकी सेवा में दिन रात लगी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमतदान समाप्ति के नियत समय से पूर्व 48 घंटे की अवधि ड्राई डे घोषित
Next Article भाजपा सरकार बाहरियों को नौकरी दे रही है और यहां के लोग पलायन कर रहे हैं: शिबू सोरेन

Related Posts

Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.