Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एनआरसी किसी धर्म के खिलाफ नहीं : शाहनवाज हुसैन
झारखंड

एनआरसी किसी धर्म के खिलाफ नहीं : शाहनवाज हुसैन

December 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धर्म बचाने के लिये पड़ोसी देशों से आने वालों को मिलेगी नागरिकता
हजारीबाग। केंद्रीय मंत्रिमंडल से नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने को महत्वपूर्ण बताते हुये भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनआरसी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। यह घुसपैठियों को बाहर किए जाने के लिए प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि एनआरसी पूरे देश में लागू होगा। इसके तहत किसी भी भारतीय को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। भारत के नागरिकों को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान व म्यांमार सहित कई अन्य देशों से धर्म बचाने के लिए आए लोगों को नागरिकता दी जाएगी।

शाहनवाज बुधवार को यहां सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने जीडीपी गिरने के संबंध में कहा कि कभी भी गाड़ी एक स्पीड में नहीं चलती है। इसी प्रकार जीडीपी भी एक स्पीड में नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि पिछले दो तिमाही में यह नीचे गई है, लेकिन पूरी तेजी के साथ यह आगे बढ़ेगी। उन्होंने दावा करते हुये कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए जो कदम उठाए हैं, उससे भारत पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। झारखंड सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बिना भेदभाव का काम किया है। झारखंड तरक्की की राह पर है। पूरे देश में सबसे सुंदर हज हाउस भवन झारखंड में बना है।

auto

उन्होंने जनता से मौकापरस्त झामुमो, कांग्रेस व अन्य दलों से झारखंड को लूटने देने से बचाने की अपील की। अयोध्या मामले पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने इस मामले पर जो संयम दिखाया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कांग्रेस पर सबसे बड़ा सांप्रदायिक पार्टी होने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि यह कांग्रेस महाराष्ट्र में जय भवानी, जय शिवाजी वाली शिवसेना के साथ काम करती है, वहीं झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीर धनुष के साथ काम करना चाहती है। कांग्रेस विचारों को तिलांजलि देने वाली पार्टी है। सत्ता प्राप्त करने के लिए यह कुछ भी करने को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में 65 से अधिक सीट पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सेवक बनकर काम किया है और विकास के मुद्दे पर यह जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन को छलावा बताया और कहा कि प्रत्येक चुनाव के पहले उत्साह बढ़ाने का काम किया जाता है, लेकिन परिणाम भाजपा के पक्ष में आता है। उन्होंने संभावना जताई कि अप्रैल तक कोडरमा हजारीबाग रेल लाइन रांची से जुड़ जाएगा और कई नई ट्रेन यहां से रांची व राजधानी के लिए चलेंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचिन्मयानंद मामले में छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Next Article अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ 13 दिसंबर को चाइना में होगी रिलीज

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.