WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चौपारण। प्रखण्ड के पंचायत भवन बेलाही में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने पूरे पंचायत के नौ गांव में टीकाकरण के लिए स्थल चयनित किए। जो तीन दिनों में 08, 09 तथा 10 जून में सम्पन्न होगा। स्थल तथा दिनांक का निर्धारण मुखिया तथा जनप्रतिनिधियों के विचार से हुआ।
निर्णय लिया गया कि सभी जनप्रतिनिधि, डीलर, जल सहिया, सहिया, कृषक मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, स्वंय सहायता समूह तथा समाजसेवी के मदद से आज से ही प्रचार किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रखण्ड समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय, मंटू सिंह सभी जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, वार्ड सदस्य, कृषि मित्र, सेविका, डीलर सहित कई उपस्थित थे ।

