Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में NGT के नियमों की उड़ी धज्जियां, पूर्व विधायक ने क्या किया… जानें
पाकुड़

पाकुड़ में NGT के नियमों की उड़ी धज्जियां, पूर्व विधायक ने क्या किया… जानें

June 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पाकुड़ जिले से बालू के अवैध कारोबार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी की रोक के बावजूद इलाके में धड़ल्ले से बालू का काला खेल जारी है। इस बीच, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने खुद मोर्चा संभालते हुए अवैध बालू से लदे एक भारी-भरकम ट्रेलर को रंगे हाथों पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक ने रुकवाया ट्रेलर

यह पूरा मामला पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग का है। बताया जा रहा है कि धुंधापहाड़ी के पास से एक ट्रेलर (नंबर WB 45B 8090) बालू से पूरी तरह ऊपर तक लदा हुआ गुजर रहा था। तभी वहां मौजूद पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और जब जांच की, तो पता चला कि गाड़ी में क्षमता से कहीं ज्यादा बालू लोड था। इसके बाद उन्होंने फौरन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और गाड़ी को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर भिजवा दिया।

आखिर किसके इशारे पर चल रहा है यह सिंडिकेट?

गाड़ी पकड़ने के बाद पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने स्थानीय प्रशासन और सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि जब एनजीटी ने बालू के उठाव और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है, तो फिर दिन के उजाले में यह सब कैसे हो रहा है? उन्होंने पूछा कि दुमका से खुलकर लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ के रास्ते पश्चिम बंगाल तक बालू से लदे ये बड़े-बड़े वाहन आखिर किसकी शह पर पहुंच रहे हैं? बिना किसी ऊंचे रसूख या प्रशासनिक ढील के इतना बड़ा नेटवर्क चलना नामुमकिन है।

कोई भी कागजात नहीं दिखा ड्राइवर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब जब्त किए गए ट्रेलर की तलाशी ली और ड्राइवर से बालू से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो वह एक भी कागज नहीं दिखा सका। न तो बालू का चालान था और न ही कोई वैध रसीद। बिना कागजात के इतनी भारी मात्रा में बालू ले जाना साफ तौर पर इशारा करता है कि इलाके में बालू माफिया का सिंडिकेट कितना मजबूत हो चुका है।

सस्ती बालू का दावा सिर्फ कागजों पर : मरांडी

दिनेश मरांडी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि एक तरफ सरकार जनता को सस्ती दर पर बालू देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि आम आदमी को घर बनाने के लिए बालू नसीब नहीं हो रही। वहीं दूसरी तरफ, माफिया राज के तहत अवैध तरीके से बालू को दूसरे राज्यों में खपाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और इसके पीछे छिपे सफेदपोशों और रसूखदारों के चेहरों को बेनकाब कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

आगे क्या कह रही है पुलिस

फिलहाल, अवैध बालू से लदा ट्रेलर लिट्टीपाड़ा थाने में खड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं पर लगाम कसती है या यह खेल यूं ही परदे के पीछे चलता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : बीमार मां का सहारा छिना, पत्नी हुई बेवा, मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीमार मां का सहारा छिना, पत्नी हुई बेवा, मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Next Article बैंक से लेकर एम्स तक नौकरी ही नौकरी, ग्रेजुएट्स के लिए 5400+ Vacancy

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.